Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया आईसीएमआर ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी की शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं 'अमेरिका जीत रहा है', डोनाल्ड ट्रंप ने आजादी के 250 साल पूरे होने पर सैन्य शक्ति और आर्थिक फायदों की सराहना की पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, दुर्ग में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग भोजपुर में खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौत अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में 'कुंभाभिषेकम' भव्य रूप से संपन्न, 5,000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल 6 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:04 बजे से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त फीफा वर्ल्ड कप : पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, किलियन एम्बाप्पे बने जीत के नायक भारत की सेवा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करें : माणिक साहा दूसरा टी20 : जैकब बेथेल की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त मणिपुर में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता बातचीत, हिंसा रोकने के लिए हरसंभव प्रयास जारी : मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह एनबीटी उत्सव में बोले राजनाथ सिंह, पीएम मोदी के चौथे कार्यकाल में विकसित भारत का उदय देखेगी दुनिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विश्व के 5 युवा पुरुष खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी

प्रदेश में सरकार ने 66 वायदों को किया पूरा, 151 वायदों पर चल रहा है तेज गति से काम

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Kurukshetra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाडवा (कुरुक्षेत्र) , 04 Jul 2026

Last updated on: Jul 05, 2026, 17:36 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 सालों में गति के साथ विकास किया है, आज प्रदेश भी डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में विकास के नये आयाम छू रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए 217 संकल्प  में से 66 वायदों को पूरा कर लिया गया है और 151 वायदों पर तेज गति से काम चल रहा है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आमजन से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की शुरू से ही झूठ बोलने की नीति रही, कांग्रेस ने जनता से सिर्फ वायदे किए और सत्ता पाने के बाद उन पर काम नहीं किया, हालात यह रहे कि जनता ने उन्हें निकाय चुनाव में भी नकार दिया।

लाडवा विधानसभा के गांव खेड़ी दाबदलान,  घडौली गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव खेडी दाबदलान में विकास कार्यो के लिए 21 लाख रुपए तथा पेयजल के लिए नया ट्यूबवेल लगाने के लिए 21 लाख रुपए,गांव घडौली में पानी की निकासी के लिए 21 लाख रुपए और गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरपंचों द्वारा अपने अपने गांव के विकास योजनाओं के संबंध में रखी गई मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण इलाकों का भी शहरों की तर्ज पर विकास कर रही है, विकास के मामलों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार बनने के बाद सबसे पहले किडनी के मरीजों की पूरे प्रदेश के सरकारी अस्पताल में डायलसिस सुविधा को नि:शुल्क किया जायेगा।

इसी तरह किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने वायदे को पूरा करते हुए जरूतमंद महिलाओं को 500 रुपए में गैस का सिलेंडर मुहैया करवाया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश सरकार द्वारा 300 करोड़ रुपए से अधिक की सब्सिडी महिलाओं के खाते में भी भेजी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को प्रति महीने 2100 रुपए देने के वायदे को पूरा करते हुए पहले बजट में 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू कर महिलाओं के खातों में अब तक 1650 करोड़ रुपए पहुंचाए है। इस योजना का विस्तार करते हुए 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले बच्चों की माताओं को योजना से जोड़ा है।

सुपर 100 के 277 बच्चों को देश के टॉप संस्थानों में मिला दाखिला

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के 103 स्कूलों में मिशन बुनियाद कार्यक्रम चल रहा है। जिन्हें आगे चलकर सुपर 100 कार्यक्रम के लिए चुना जाता है। इस वर्ष सुपर 100 के 270 बच्चों ने देश के टॉप आईआईटी, एनआईटी सहित अन्य संस्थानों में दाखिला मिला है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी स्कूलों में हर प्रकार की सुविधा मुहैया करवा रही है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश के 60 हजार परिवारों को सोलर पैनल का लाभ दिया है। जिस परिवार की इनकम एक लाख 80 हजार रुपये से कम है। वह संबंधित विभाग के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस योजना के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर गरीब परिवारो को मुफ्त में 2 किलो वाट का सोलर पैनल उपलब्ध करवा रही है। कार्यक्रम के दौरान सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य को लेकर सरकारी विभागों ने स्कीमों से जुड़ी स्टाल भी लगाई थी। जिनका ग्रामीणों ने लाभ उठाया।इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा, उपायुक्त श्री विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन, चेयरमैन श्री सुभाष कलसाना, चेयरमैन श्री रविंद्र सांगवान, चेयरमैन डॉ गणेश दत्त, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Kurukshetra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD