Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया आईसीएमआर ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी की शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं 'अमेरिका जीत रहा है', डोनाल्ड ट्रंप ने आजादी के 250 साल पूरे होने पर सैन्य शक्ति और आर्थिक फायदों की सराहना की पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, दुर्ग में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग भोजपुर में खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौत अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में 'कुंभाभिषेकम' भव्य रूप से संपन्न, 5,000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल 6 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:04 बजे से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त फीफा वर्ल्ड कप : पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, किलियन एम्बाप्पे बने जीत के नायक भारत की सेवा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करें : माणिक साहा दूसरा टी20 : जैकब बेथेल की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त मणिपुर में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता बातचीत, हिंसा रोकने के लिए हरसंभव प्रयास जारी : मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह एनबीटी उत्सव में बोले राजनाथ सिंह, पीएम मोदी के चौथे कार्यकाल में विकसित भारत का उदय देखेगी दुनिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विश्व के 5 युवा पुरुष खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने

 

वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने

Vaibhav Sooryavanshi, Vaibhav Sooryavanshi Debut, Sports News, Cricket, Manchester
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मैनचेस्टर , 04 Jul 2026

Last updated on: Jul 05, 2026, 13:15 IST

महज 15 साल 99 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। वैभव इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर टॉस से पहले तिलक वर्मा ने वैभव को कैप सौंपी। वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।

इसी के साथ बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने शेफाली वर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने 15 साल और 239 दिन की उम्र में भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था। वहीं, पुरुषों में सचिन तेंदुलकर ने 16 साल और 205 दिन की उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था। वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 16 मुकाबलों में 48.50 की औसत के साथ 776 रन बनाए थे।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 15 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ वैभव ने 175 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। वह न सिर्फ फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे, बल्कि उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुना गया था। हाल ही में श्रीलंका-ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में वैभव ने महज 11 गेंदों में 'लिस्ट-ए' क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था।

शनिवार को मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम फिर से पहले बल्लेबाजी करेंगे। टीम में एक बदलाव है। संजू की जगह वैभव आए हैं। आपने पिछले कुछ महीनों में देखा होगा कि वह कैसी बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वह पूरी तरह से टीम में जगह पाने के हकदार हैं।

वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो बिल्कुल भी दबाव नहीं लेते। उनका स्वभाव बहुत शांत और स्थिर है। उन्हें अच्छी तरह पता है कि आगामी मुकाबलों में क्या होने वाला है। नेट्स में जिस तरह से वह बैटिंग करते हैं और गेंदबाजों का सामना करते हैं, उससे पता चलता है कि वह किस तरह के खिलाड़ी हैं। आप कॉम्पिटिशन देखिए, हर मैच के साथ... भारत में जिस तरह का टैलेंट सामने आ रहा है, उसे देखकर अच्छा लगता है।

इससे हम हमेशा सतर्क रहते हैं। मुझे लगता है कि दबाव महसूस करना एक सौभाग्य की बात है।" श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती के साथ यह मैच खेल रही है। 

वहीं, इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग मौजूद हैं। दोनों देशों के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। उस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद बारिश के चलते इंग्लैंड की बल्लेबाजी नहीं हो सकी।

 

Tags: Vaibhav Sooryavanshi , Vaibhav Sooryavanshi Debut , Sports News , Cricket , Manchester

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD