Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने विपक्ष की साख पर सवाल उठाया

Trending Topics, Afghanistan, Afghan, Kabul, Taliban, Abdul Ghani Baradar, Haibatullah Akhundzada, Afghanistan Crisis, Mullah Abdul Ghani Baradar, Afghanistan Situation, Situation of Afghanistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Mar 2022

Last updated on: Mar 08, 2022, 00:00 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने वेहारी जिले की मेलसी तहसील में एक जन समन्वय अभियान में अपने खिलाफ नियोजित अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा और अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की साख पर सवाल उठाया। कुछ नेताओं का मानना है कि इमरान सैन्य प्रतिष्ठान के समर्थन से सत्ता में बने रहने के प्रति बहुत आश्वस्त हैं, जबकि दूसरों का दावा है कि पीएम हताश हैं और अविश्वास प्रस्ताव के कारण घबराहट की स्थिति में हैं। विपक्षी दलों का गठबंधन, पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) इस समय इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है। दावा किया गया है कि अविश्वास प्रस्ताव को संसद में पर्याप्त सांसदों का समर्थन मिलेगा। दूसरी ओर, इमरान खान ने पीडीएम को संसद में प्रस्ताव पेश करने की चुनौती देते हुए कहा कि इसमें विफल रहने के बाद विपक्ष को इसका नतीजा भुगतना होगा। अपने भाषण के दौरान उन्होंने मौलाना फजलुर रहमान को 'फजलू डीजल' के रूप में संबोधित करने के साथ-साथ आसिफ अली जरदारी को '10 प्रतिशत और सिनेमा टिकट ब्लैकर', नवाज शरीफ को 'भगोड़ा व अपराधी' और शहबाज शरीफ को संबोधित करते समय बेहद अपमानजनक शब्द 'जनरलों का बूट पॉलिशर' का इस्तेमाल किया।

पीडीएम ने जवाब में मुख्य रूप से सोशल मीडिया के माध्यम से इमरान खान को 'बेचैन', 'क्षुद्र' और 'राजनीतिक रूप से अपरिपक्व' बताकर उनका मजाक उड़ाया। इस बीच, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने इमरान खान के खिलाफ 'युद्ध' की घोषणा की है। वह इन दिनों एक जुलूस मुहिम चला रहे हैं, जो इस समय पंजाब को पार कर रहा है। उनकी मांग है इमरान खान का इस्तीफा। पीपीपी के नेता शाहिद मसूद ने खुलासा किया कि पीपीपी का लंबा मार्च इस्लामाबाद में दस्तक देगा। इसमें टीएलपी और जेयूआई के सदस्यों सहित हजारों लोग शामिल हो रहे हैं। हालांकि, उन्होंने मार्च करने वालों के नाम बताने से इनकार कर दिया। इमरान खान ने भाषण के दौरान इस सप्ताह की शुरुआत में यूरोपीय संघ के दूत द्वारा भेजे गए एक पत्र का जिक्र कर रहे थे, जिसमें पाकिस्तान से यूएनजीए के सत्र में रूस के खिलाफ मतदान करने का आग्रह किया गया था। पीएम इमरान ने विशेष रूप से सवाल किया कि क्या भारत को भी पक्ष लेने के लिए ऐसा ही पत्र भेजा गया था? उन्होंने पूछा कि क्या यूरोपीय संघ इस्लामाबाद को अपना 'गुलाम' मानता है?

पीडीएम नेताओं के खिलाफ पीएम खान की कठोर टिप्पणियों ने सभी को हैरान कर दिया। कुछ विश्लेषकों ने इसे विश्वास की झूठी भावना पेश करने का प्रयास माना। कुछ अन्य लोगों को लगता है कि पिछले कुछ दिनों में शायद सत्ता और इमरान खान के बीच कुछ हद तक समझ बनी रही जो इस बढ़े हुए आत्मविश्वास के रूप में दिखाई दे रही है। हालांकि, तथ्य यह है कि हर तरफ पीएम खान के खिलाफ मजबूत मोर्चाबंदी चल रही है और विपक्ष उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना के अंतिम चरण में है। इस्लामाबाद से आई खबरों के मुताबिक, 7 फरवरी को जरदारी के आवास पर आसिफ जरदारी, शहबाज शरीफ, मौलाना फजलुर रहमान, यूसुफ रजा गिलानी, अहसान इकबाल, मरियम औरंगजेब और अन्य की भागीदारी के साथ इस मुद्दे को अंतिम रूप देने के लिए एक बैठक हुई थी। अगस्त 2008 में जरदारी और नवाज शरीफ के बीच जरदारी के आवास पर एक बैठक में राष्ट्रपति मुशर्रफ के खिलाफ महाभियोग चलाने का फैसला किया गया था और मुशर्रफ को दस दिनों के बाद इस्तीफा देना पड़ा था।

 

Tags: Trending Topics , Afghanistan , Afghan , Kabul , Taliban , Abdul Ghani Baradar , Haibatullah Akhundzada , Afghanistan Crisis , Mullah Abdul Ghani Baradar , Afghanistan Situation , Situation of Afghanistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD