Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह

अजनाला और डेरा बाबा नानक हलकों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अजनाला/डेरा बाबा नानक , 21 Jul 2026

Last updated on: Jul 22, 2026, 17:25 IST

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज पार्टी के कार्यकर्ताओं से पार्टी के ‘‘ अपना पंजाब आपां बचाईए’’ अभियान के तहत सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय करने का आग्रह किया है, जिसके तहत संवेदनशील जगहों का निरीक्षण करने के लिए इन दोनों हलकों का दौरा किया। अजनाला में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि यह बेहद चिंता की बात है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले साल आई विनाशकारी बाढ़ से कोई सबक नही सीखा, जिसके कारण कई लाख एकड़ जमीन में उगी धान की फसल को नुकसान पहुंचा था।

सरदार बादल ने कहा,‘‘ यहां किसानों के साथ बातचीत करने के दौरान मुझे पता चला कि मानसून के मौसम से पहले बाढ़ से बचाव के लिए कोई काम नही किया गया है। तटबंधों को मजबूत करने के बजाय कई जगहों पर आम आदमी पार्टी के संरक्षण में हो रहे अवैध खनन के कारण  वे कमजोर हो गए हैं।’’सरदार बादल ने आज डेरा बाबा नानक हलके का दौरा किया, जिसके दौरान उन्होने करतारपुर साहिब काॅरिडोर के पास तटबंधों का निरीक्षण किया। 

उन्होने कहा कि यह बेहद चिंता का विषय है कि जहां मिटटी भरने की जरूरत थी वहां भरने का काम नही किया गया है। उन्होने कहा,‘‘ आने वाले दिनों में भारी बारिश होने की स्थिति और खराब हो सकती है।’’ उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार पर भरोसा न करके मामला अपने हाथ में लेकर आवश्यक कार्य करने का आग्रह किया।अजनाला और डेरा बाबा नानक दोनों जगहों पर पार्टी इंचार्ज जोध सिंह समरा और सुच्चा सिंह लंगाह ने पार्टी को आश्वासन दिया कि वे हलके के लोगों के साथ विचार-विमर्श करके आवश्यक कार्य करेंगें।

सरदार बादल ने पार्टी नेताओं से इस कार्य के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर स्वयंसेवक ट्रैक्टर उपलब्ध कराने  का आग्रह किया और कहा कि वह कार्य को पूरा करने के लिए आवश्यक संपूर्ण डीजल ईंधन प्रदान करेंगें।सरदार बादल ने कहा अकाली दल ने राज्य में उन 15 हलकों की पहचान की है , जहां बाढ़ का खतरा है और कहा कि  पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जरूरत पड़ने पर सभी ‘बांधों’ को मजबूत करने में मदद करेंगें।

अकाली दल अध्यक्ष ने इस अवसर पर पंथक समुदाय में एकता का आहवाहन किया।सरदार बादल ने सभी अकाली नेताओं से पार्टी के बैनर तले एकजुट होने की अपील करते हुए कहा,‘‘ आप किसी भी व्यक्ति के खिलाफ गुस्सा हो सकते हैं  ,लेकिन हमारी मातृपार्टी के खिलाफ कोई नाराजगी नही हो सकती, इसके लिए हमारे पूर्वजों ने बहुत बलिदान दिए हैं।

’’अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली स्थित पार्टियां सब कुछ हथियाना चाहती हैं और देश भर में गुरुद्वारा प्रबंधन पर कब्जा करने के लिए प्रयास कर रही हैं, वहीं ‘‘एजेंसियां’’ भी अकाली दल को कमजोर करने के लिए अकाली संगठनों को बढ़ावा दे रही हैं।सरदार बादल ने लोगों से इन साजिशों को समझने की अपील करते हुए कहा केवल अकाली दल ही पंजाब और पंजाबियों के हितों की रक्षा कर सकता है।इस मौके पर अकाली दल अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ नेता स. बिक्रम सिंह मजीठिया भी मौजूद थे।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD