अमर शहीद बाबा अजीत सिंह जुझार सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी (ऑटोनॉमस कॉलेज), बेला ने फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज की डॉ. सुमन लता और उनकी छात्रा मिस नेहा चंदेल को “NOVEL COUMARIN-IMIDAZOLINE DERIVATIVES AND PROCESS FOR SYNTHESIS THEREOF” शीर्षक वाले आविष्कार के लिए पेटेंट प्रदान किया गया है।
यह आविष्कार नवीन कूमरिन-इमिडाजोलिन डेरिवेटिव्स तथा उनके संश्लेषण की प्रक्रिया से संबंधित है। आधिकारिक पेटेंट अनुदान के अनुसार, उक्त आविष्कार के लिए पेटेंटी को 20 वर्षों की अवधि के लिए पेटेंट संरक्षण प्रदान किया गया है।
इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन, निदेशक प्रो. (डॉ.) शैलेश शर्मा, फैकल्टी सदस्यों और स्टाफ ने डॉ. सुमन लता एवं मिस नेहा चंदेल को बधाई दी। यह उपलब्धि संस्थान में अनुसंधान, नवाचार और बौद्धिक संपदा सृजन को बढ़ावा देने के साथ-साथ शिक्षक-विद्यार्थी सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है।