Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

कहा: जैसे केंद्र में मोदी जिम्मेदार हैं, उसी तरह पंजाब में मान भी जिम्मेदार हैं

Protest, Amrinder Singh Raja Warring, Amarinder Singh Raja Warring, Punjab Pradesh Congress Committee, Punjab Congress, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jul 2026

Last updated on: Jul 22, 2026, 17:50 IST

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राज्य में बार-बार हो रहे पेपर लीक मामलों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से इस्तीफा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पेपर लीक मामलों के लिए जिम्मेदार हैं और देश उनसे जवाबदेही मांग रहा है, ठीक उसी तरह पंजाब में हुए पेपर लीक के मामलों के लिए भगवंत मान और हरजोत सिंह बैंस भी जिम्मेदार हैं व उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के उस बयान का हवाला दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि पंजाब में कोई पेपर लीक होता है, तो उसके लिए जिम्मेदार नेता को इस्तीफा देना पड़ेगा। उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि पंजाब ग्रुप-बी पेपर लीक मामले को छह महीने हो चुके हैं।

 इससे पहले 12वीं कक्षा के अंग्रेजी के पेपर, पीएसटेट और फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा के पेपर भी लीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक के चार बड़े घोटाले सामने आ चुके हैं, लेकिन न तो कोई ठोस जांच हुई है, न ही किसी की जवाबदेही तय की गई है और न ही कोई कार्रवाई की गई है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या भगवंत मान कब इस्तीफा देंगे? पंजाब के युवा बहानों के नहीं, बल्कि जवाबदेही के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह दिल्ली में छात्र पेपर लीक मामलों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, उसी तरह पंजाब में भी फार्मेसी पेपर लीक के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया था, लेकिन उन्हें पुलिस द्वारा पीटा गया, उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें खदेड़ दिया गया।

वड़िंग ने कहा कि भगवंत मान को यह जवाब देना चाहिए कि फार्मेसी का पेपर कैसे लीक हुआ और इस मामले में क्या कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि केंद्र और पंजाब, दोनों सरकारें पेपर लीक की समस्या से निपटने और प्रभावित विद्यार्थियों को न्याय दिलाने में विफल रही हैं।

 

Tags: Protest , Amrinder Singh Raja Warring , Amarinder Singh Raja Warring , Punjab Pradesh Congress Committee , Punjab Congress , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD