Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मु जबलपुर में आयोजित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : राजनाथ सिंह ने शिलांग स्थित पूर्वी वायु कमान मुख्यालय में लगभग 1,000 सैनिकों के साथ योगाभ्यास किया सी. पी. राधाकृष्णन ने नागरिकों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया कोलकाता में नरेन्‍द्र मोदी ने 3 स्वदेशी युद्धपोतों को नौसेना में किया शामिल नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व किया नितिन नवीन ने पंजाब में योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया राजकोट बनेगा भारत का पहला '15-मिनट योग शहर', मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने योग दिवस पर की घोषणा झारखंड में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, संजय सेठ ने रांची में किया योग 'ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट कोई मजाक नहीं', किरेन रिजिजू ने बोला राहुल गांधी पर हमला योग भारत की विरासत, प्रकृति के साथ रहकर जीवन को संतुलित बनाएं : योगी आदित्यनाथ चमका सूर्यवंशी का 'वैभव', 20 साल पुराने रिकॉर्ड को 11 गेंदों पर ही तोड़ा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : बिहार के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित, पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योगाभ्यास 22 जून का पंचांग : अभिजित मुहूर्त में सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक करें शुभ काम, पूर्व में जाने से बचें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश में विशेष कार्यक्रम, झांसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया योगाभ्यास त्रिपुंड, चंद्रमा और मुंड माला से सजे बाबा महाकाल, भांग से शृंगार और रमाई गई भस्म आंध्र प्रदेश में हर गांव में खुलेंगे योग केंद्र, सीएम चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, योग को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य फीफा वर्ल्ड कप : जापान ने दर्ज की 4-0 से ऐतिहासिक जीत, हार के साथ ट्यूनीशिया टूर्नामेंट से बाहर योग मानवता के लिए भारत का अमूल्य उपहार : अमित शाह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में ओम बिरला से लेकर एस. जयशंकर तक ने किया योग 12 साल में हमने देश की तरक्की के लिए काम किया, विपक्ष सिर्फ दिखा रहा 'जादू' : अश्विनी वैष्णव "योग दुनिया भर के लोगों को धर्म, जाति और पंथ से परे एकजुट करता है : डॉ. वीरेंद्र कुमार

 

सिर्फ 6 पारियों में 2 वनडे शतक, 'नंबर-1' भारतीय बने यशस्वी जायसवाल

Yashasvi Jaiswal, Sports News, Cricket, India, Afghanistan, Chennai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 21, 2026, 12:08 IST

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 170 रन जुटाए। जायसवाल 86 गेंदों में 17 बाउंड्री के साथ 110 रन बनाकर नाबाद रहे। यह छठे वनडे मैच में उनका दूसरा शतक रहा। इसी के साथ जायसवाल सबसे कम पारियों में दो वनडे शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर आ गए हैं।

24 वर्षीय जायसवाल ने इस मामले में शिखर धवन को पछाड़ दिया है, जिन्होंने 7वीं पारी में अपना दूसरा वनडे शतक लगाया था। वहीं, केदार जाधव (9) लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली ने 17वीं पारी में यह कारनामा किया था, जबकि शुभमन गिल को अपना दूसरा वनडे शतक लगाने के लिए 18 पारियां खेलनी पड़ी थीं।

अफगानिस्तान को 44.2 ओवरों में 218 रन पर समेटने के बाद भारत ने महज 28.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। जीत के बाद जायसवाल ने बताया कि वह 'खेलते रहने और आखिर तक डटे रहने' के लिए पक्के इरादे के साथ मैदान पर उतरे थे। मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए जायसवाल ने कहा, "शुरुआत में मुझे पावर-प्ले में कुछ रन मिले, इसलिए मैं बस खेलते रहना चाहता था और आखिर तक डटा रहना चाहता था।

इसलिए मैं सच में इसका लुत्फ उठा रहा था।" तीन वनडे पारियों में अपना दूसरा शतक लगाने वाले जायसवाल ने कहा, "मैं बस अपनी प्रक्रिया पर ध्यान देता हूं, जो मेरे वश में है। मैं जितनी हो सके उतनी कड़ी मेहनत करने की कोशिश करता हूं। इस बीच सपोर्ट स्टाफ का हमेशा साथ मिलता है।" अच्छी शुरुआत को शतक में बदलने के बारे में जायसवाल ने कहा, "मैं भाग्यशाली रहा हूं, इसलिए अगर मुझे अच्छी शुरुआत मिलती है तो मैं उसे शतक में बदलने की कोशिश करता हूं।

मैंने स्पोर्ट्स और क्रिकेट में देखा है, खासकर जब आपका दिन हो, तो उसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। इसलिए मैं ऐसा करने की कोशिश करता हूं। हाल ही में मिले अनुभव की वजह से मैं कोशिश तो कर रहा था, लेकिन चीजें मेरे हिसाब से नहीं हो रही थीं। आज मैं पूरी तरह पक्के इरादे के साथ उतरा था कि मुझे बस अपना ध्यान बनाए रखना है और स्ट्राइक रोटेट करते रहना है। अगर मैं जम गया, तो मैं इसका पूरा फायदा उठाऊंगा।"

 

Tags: Yashasvi Jaiswal , Sports News , Cricket , India , Afghanistan , Chennai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD