Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता

Weather, Tragedy World, Afghanistan, Flood, Flash Floods
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काबुल , 20 Jul 2026

Last updated on: Jul 21, 2026, 12:35 IST

पूर्वी अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में सोमवार को भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। करीब 80 लोग घायल हुए हैं, जबकि 100 से ज्‍यादा लोग अब भी लापता हैं। अफगानिस्तान की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता यूसुफ हम्मद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर बताया कि इस बाढ़ से प्रांत में भारी जान-माल का नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रांतीय आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी प्रभावित इलाकों में पहुंच गए हैं। वहां राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। टीमें मृतकों के शव निकालने, घायलों को बचाने और लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। हम्मद ने कहा कि शुरुआती जांच और नुकसान का आकलन पूरा होने के बाद जान-माल के नुकसान के आधिकारिक आंकड़े जारी किए जाएंगे।

एक अलग बयान में अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि राहत और बचाव अभियान को और तेज करने की जरूरत है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, नूरिस्तान की राजधानी पारून सबसे ज्‍यादा प्रभावित हुई है। यहां कई घर और बुनियादी ढांचे बाढ़ की वजह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

इससे पहले नौ जून को अफगानिस्तान के अधिकारियों ने बताया था कि पिछले दस हफ्तों में मौसमी अचानक आई बाढ़ और दूसरी प्राकृतिक आपदाओं के कारण पूरे देश में कम से कम 301 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 385 लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता हाफिज मोहम्मद यूसुफ हम्मद के अनुसार, इन आपदाओं से देशभर में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है।

इससे लोगों की रोजी-रोटी और बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि लगभग 2,000 घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जबकि 7,187 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। करीब 580 किलोमीटर सड़कें बह गई हैं और 30,300 एकड़ से ज्‍यादा खेती की जमीन और फसलें पानी में डूब गई हैं या बर्बाद हो गई हैं। इसके अलावा, पूरे देश में 18,812 परिवार इन आपदाओं से प्रभावित हुए हैं।

 

Tags: Weather , Tragedy World , Afghanistan , Flood , Flash Floods

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD