Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा

धूरी शहर में चल रहे विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के दिए निर्देश

Sukhveer Singh, Dhuri, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Punamdeep Kaur, DC Sangrur, Deputy Commissioner Sangrur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

संगरूर , 22 Jul 2026

Last updated on: Jul 22, 2026, 16:57 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह और डिप्टी कमिश्नर संगरूर पूनमदीप कौर ने आज धूरी शहर में लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत से चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए।

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार धूरी को आधुनिक, सुंदर और हर दृष्टि से विकसित शहर के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने, बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने, शहर की सुंदरता बढ़ाने, हरित क्षेत्र का विस्तार करने तथा खेलों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि धूरी शहर में विभिन्न पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण, इंडोर स्पोर्ट्स हॉल के उन्नयन, क्रांति चौक एवं शेरपुर चौक के सौंदर्यीकरण, शहर के तीनों प्रवेश द्वारों के सौंदर्यीकरण, सदर बाजार के पुनर्विकास, विभिन्न सड़कों के उन्नयन, नए ग्रीन स्पेस एवं पार्कों के निर्माण, जलापूर्ति प्रणाली के विस्तार, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एस.टी.पी.) तथा अन्य आधारभूत ढांचे से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परियोजना की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता न किया जाए, ताकि लोगों को इन विकास कार्यों का लाभ शीघ्र मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करना पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जनता से किए गए प्रत्येक वादे को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा धूरी हलके के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री फील्ड अधिकारी अरविंद कुमार, लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद धूरी, मंडी बोर्ड, जलापूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhveer Singh , Dhuri , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Punamdeep Kaur , DC Sangrur , Deputy Commissioner Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD