Thursday, 18 June 2026

 

 

खास खबरें श्री अकाल तख्त साहिब से टकराव की बजाय एक विनम्र सिख की तरह पेश होकर अपनी भूल की माफी मांगें भगवंत मान : बलबीर सिंह सिद्धू एलपीयू के दो छात्र यूके और पेरू में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : नायब सिंह सैनी खादी आजादी के आंदोलन से ही करोड़ों भारतीयों के श्रम, सम्मान और स्वाभिमान की परिचायक : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुनीमपुर में किसानों को प्रदान किए पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 75 करोड़ की 9 विकास परियोजनाएं आमजन को की समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए की अनेक घोषणाएं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलेवासियों को दी 75.37 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात प्रदेश सरकार तीन जिला अस्पतालों के लिए मशीनीकृत सफाई प्रणाली को करेगी शुरू सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण तैयारी की समीक्षा बैठक भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया 'कॉकटेल 2' में फिर गूंजेगा 'तुम ही हो बंधु', नए म्यूजिक वर्जन में दिखा शाहिद, रश्मिका और कृति का जबरदस्त डांस जी-7 सम‍िट : नरेंद्र मोदी और वोलोदिमिर जेलेंस्की की मुलाकात पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में आस्था और आध्यात्मिक जागृति का माहौल : माणिक साहा विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : नीदरलैंड को 95 रन से हराकर भारत ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत मेरा लक्ष्य 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करना है : शुभमन गिल ‘हमारी लड़ाई आज से शुरू होती है’: कोटा में नीट विवाद पर राहुल गांधी का बयान भारत की सुरक्षा के समर्थन में डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमला हुआ तो अमेरिका साथ खड़ा होगा नरेन्द्र मोदी ने एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की नरेन्‍द्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में "सभी के लिए संतुलित, साझा और टिकाऊ आर्थिक विकास की ओर बढ़ने" पर सत्र को संबोधित किया नरेन्द्र मोदी ने भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते को द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया

 

मेरा लक्ष्य 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करना है : शुभमन गिल

Shubman Gill, Sports News, Cricket, 2nd ODI, India, Afghanistan, Lucknow
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 18, 2026, 13:39 IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने इकाना स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान को 170 रन से हराकर वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारत की जीत में कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन की शतकीय पारी का अहम योगदान रहा। गिल को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा, "इस सीरीज के लिए मेरा एक टारगेट था। मैं पिच पर 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करना चाहता हूं। मुझे पता था कि मुझे 440-450 को ध्यान में रखते हुए अपने शॉट्स मारते रहना है। गेंद बल्ले पर सही तरीके से आ रही थी।" गिल ने टीम के गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे तेज गेंदबाजों को इन पिचों पर अच्छी गेंदबाजी करते हुए देखना अच्छा लग रहा है। 

गिल को बल्लेबाजी करते समय क्रैंप आ गया था। उस पर उन्होंने कहा, "बल्लेबाजी के दौरान शरीर के कई हिस्सों में क्रैंप आए, थोड़ा दर्द है।" अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा, "आप सब कुछ टॉस पर नहीं डाल सकते। हम गेंदबाजी में अच्छे नहीं थे। हमने पहले 20 ओवर में अच्छी गेंदबाजी नहीं की। आपको सही एरिया में गेंदबाजी करनी होती है, जो हमने नहीं किया।

यह हमारे लिए एक मुश्किल सीरीज है। हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। गेंदबाजी में हमें अच्छा करना होगा। उम्मीद है चेन्नई में हम अच्छा करेंगे।" भारतीय टीम ने कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की शतकीय पारियों की बदौलत 49.5 ओवर में 402 रन बनाए थे। शुभमन गिल ने 110 गेंदों पर 154 रन की पारी खेली। इस पारी में गिल ने 2 छक्के और 22 चौके लगाए। 

ईशान किशन ने 79 गेंदों पर 7 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 125 रन की पारी खेली। गिल का विकेट 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर गिरा।  403 रन के बड़े लक्ष्य को हासिल करने उतरी अफगानिस्तान 44.3 ओवर में 232 रन पर सिमट गई और 170 रन के बड़े अंतर से हार गई। सबसे ज्यादा 79 रन रहमत शाह ने बनाए। इसके अलावा, सेदिकुल्लाह अटल ने 42, रहमानुल्लाह गुरबाज ने 41, और इब्राहिम जादरान ने 21 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 3, गुरनुर बरार ने 3, प्रिंस यादव ने 2, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 1 लिया। 

 

Tags: Shubman Gill , Sports News , Cricket , 2nd ODI , India , Afghanistan , Lucknow

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD