Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मु जबलपुर में आयोजित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : राजनाथ सिंह ने शिलांग स्थित पूर्वी वायु कमान मुख्यालय में लगभग 1,000 सैनिकों के साथ योगाभ्यास किया सी. पी. राधाकृष्णन ने नागरिकों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया कोलकाता में नरेन्‍द्र मोदी ने 3 स्वदेशी युद्धपोतों को नौसेना में किया शामिल नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व किया नितिन नवीन ने पंजाब में योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया राजकोट बनेगा भारत का पहला '15-मिनट योग शहर', मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने योग दिवस पर की घोषणा झारखंड में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, संजय सेठ ने रांची में किया योग 'ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट कोई मजाक नहीं', किरेन रिजिजू ने बोला राहुल गांधी पर हमला योग भारत की विरासत, प्रकृति के साथ रहकर जीवन को संतुलित बनाएं : योगी आदित्यनाथ चमका सूर्यवंशी का 'वैभव', 20 साल पुराने रिकॉर्ड को 11 गेंदों पर ही तोड़ा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : बिहार के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित, पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योगाभ्यास 22 जून का पंचांग : अभिजित मुहूर्त में सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक करें शुभ काम, पूर्व में जाने से बचें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश में विशेष कार्यक्रम, झांसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया योगाभ्यास त्रिपुंड, चंद्रमा और मुंड माला से सजे बाबा महाकाल, भांग से शृंगार और रमाई गई भस्म आंध्र प्रदेश में हर गांव में खुलेंगे योग केंद्र, सीएम चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, योग को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य फीफा वर्ल्ड कप : जापान ने दर्ज की 4-0 से ऐतिहासिक जीत, हार के साथ ट्यूनीशिया टूर्नामेंट से बाहर योग मानवता के लिए भारत का अमूल्य उपहार : अमित शाह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में ओम बिरला से लेकर एस. जयशंकर तक ने किया योग 12 साल में हमने देश की तरक्की के लिए काम किया, विपक्ष सिर्फ दिखा रहा 'जादू' : अश्विनी वैष्णव "योग दुनिया भर के लोगों को धर्म, जाति और पंथ से परे एकजुट करता है : डॉ. वीरेंद्र कुमार

 

रोहित शर्मा : 79 रनों की पारी खेल 'हिटमैन' ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए

Rohit Sharma, Sports News, Cricket, India, Afghanistan, Chennai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 21, 2026, 12:07 IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से जीत ली है। भारत को जीत के लिए 219 रन का लक्ष्य मिला था। यशस्वी जायसवाल के नाबाद 110, रोहित शर्मा के 79 और श्रेयस अय्यर के नाबाद 20 रन की बदौलत भारत ने 28.4 ओवर में 1 विकेट पर 224 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीता। जायसवाल ने विजयी छक्का लगाया।

यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा के लिए उनकी पारियां बेहद अहम रहीं। दोनों बल्लेबाजों से इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी, और दोनों ने ही भारतीय टीम, चयनकर्ताओं और फैंस की उम्मीदों को पूरा किया। जायसवाल और रोहित ने पहले विकेट के लिए 170 रन जोड़े। भारत की तरफ से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में यह सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है।

रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर 3 छक्कों और 9 चौकों से सजी अपनी 79 रन की पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। पूर्व भारतीय कप्तान के लिए वनडे क्रिकेट में यह 95वां मौका था, जब उन्होंने 50 या उससे ऊपर की पारी खेली। इस पारी के साथ ही रोहित ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा। द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में 94 बार 50 प्लस स्कोर किए हैं।

इसमें 12 शतक और 82 अर्धशतक हैं। रोहित ने 33 शतक और 62 अर्धशतक लगाए हैं। भारत के लिए वनडे में रोहित से ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर सचिन (145 बार) और विराट (131 बार) के नाम है। यह 71वां मौका था, जब रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट में 100 या उससे अधिक रनों की साझेदारी का हिस्सा बने। उनसे अधिक बार 100 या उससे अधिक रनों की साझेदारियों का हिस्सा ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (72 बार), विराट कोहली (86 बार), और सचिन तेंदुलकर (99 बार) रहे हैं।

कुमार संगाकारा पांचवें स्थान पर हैं। वह 67 बार वनडे में 100 या उससे बड़ी साझेदारियों का हिस्सा रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल द्वारा पहले विकेट के लिए की गई 170 रनों की साझेदारी चौथी बड़ी साझेदारी है। पहले नंबर पर जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसकाद्जा और सिकंदर रजा हैं।

दोनों ने 2014 में अफगानिस्तान के खिलाफ बुलावायो में पहले विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी की थी। दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पाथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो हैं। 2024 में पल्लेकेले में दोनों ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले विकेट के लिए 182 रन जोड़े थे। तीसरे नंबर पर भी यही श्रीलंकाई जोड़ी है। दोनों ने ही 2024 में एक अन्य मैच में पहले विकेट के लिए 173 रन की साझेदारी की थी।

 

Tags: Rohit Sharma , Sports News , Cricket , India , Afghanistan , Chennai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD