Thursday, 18 June 2026

 

 

खास खबरें अतीत की बेअदबी की घटनाओं की गहन जांच की जाएगी और दोषी जेल जाएंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान श्री अकाल तख्त साहिब से टकराव की बजाय एक विनम्र सिख की तरह पेश होकर अपनी भूल की माफी मांगें भगवंत मान : बलबीर सिंह सिद्धू एलपीयू के दो छात्र यूके और पेरू में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : नायब सिंह सैनी खादी आजादी के आंदोलन से ही करोड़ों भारतीयों के श्रम, सम्मान और स्वाभिमान की परिचायक : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुनीमपुर में किसानों को प्रदान किए पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 75 करोड़ की 9 विकास परियोजनाएं आमजन को की समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए की अनेक घोषणाएं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलेवासियों को दी 75.37 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात प्रदेश सरकार तीन जिला अस्पतालों के लिए मशीनीकृत सफाई प्रणाली को करेगी शुरू सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण तैयारी की समीक्षा बैठक भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया 'कॉकटेल 2' में फिर गूंजेगा 'तुम ही हो बंधु', नए म्यूजिक वर्जन में दिखा शाहिद, रश्मिका और कृति का जबरदस्त डांस जी-7 सम‍िट : नरेंद्र मोदी और वोलोदिमिर जेलेंस्की की मुलाकात पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में आस्था और आध्यात्मिक जागृति का माहौल : माणिक साहा विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : नीदरलैंड को 95 रन से हराकर भारत ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत मेरा लक्ष्य 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करना है : शुभमन गिल ‘हमारी लड़ाई आज से शुरू होती है’: कोटा में नीट विवाद पर राहुल गांधी का बयान भारत की सुरक्षा के समर्थन में डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमला हुआ तो अमेरिका साथ खड़ा होगा नरेन्द्र मोदी ने एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की नरेन्‍द्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में "सभी के लिए संतुलित, साझा और टिकाऊ आर्थिक विकास की ओर बढ़ने" पर सत्र को संबोधित किया

 

भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया

Sports News, Cricket, 2nd ODI, India, Afghanistan, Lucknow
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 18, 2026, 13:49 IST

भारत ने इकाना स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान को 170 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही 3 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने अफगानिस्तान को जीत के लिए 403 रन का लक्ष्य दिया था। अफगान टीम 44.3 ओवर में 232 पर सिमट गई और 170 रन से मैच हार गई।

अफगानिस्तान की रनों के लिहाज से वनडे में यह दूसरी सबसे बड़ी हार है। 403 रन के बड़े लक्ष्य को हासिल करने उतरी अफगानिस्तान की तरफ से किसी भी टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज द्वारा बड़ी पारी की जरूरत थी, लेकिन शीर्ष क्रम के 4 बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए और इस वजह से टीम को बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 79 रन रहमत शाह ने बनाए। इसके अलावा, सेदिकुल्लाह अटल ने 42, रहमानुल्लाह गुरबाज ने 41, और इब्राहिम जादरान ने 21 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 9 ओवर में 45 रन देकर 3 और गुरनुर बरार ने 10 ओवर में 60 रन देकर 3 विकेट लिए।

अपना पहला मैच खेल रहे प्रिंस यादव को 2, जबकि वाशिंगटन सुंदर को 1 विकेट मिला। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाजी सौंपी थी। भारतीय टीम ने कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की शतकीय पारियों की बदौलत 49.5 ओवर में 402 रन बनाए थे। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने 110 गेंदों पर 154 रन की पारी खेली।

इस पारी में गिल ने 2 छक्के और 22 चौके लगाए। वनडे करियर का गिल का यह 9वां शतक था। ईशान किशन ने 79 गेंदों पर 7 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 125 रन की पारी खेली। किशन का यह दूसरा वनडे शतक था। गिल और किशन ने तीसरे विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी की। अफगानिस्तान के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए भारत की तरफ से वनडे की यह सबसे बड़ी साझेदारी थी। रोहित शर्मा ने 39 गेंदों पर 48 और श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों पर 26 रन बनाए।

 

Tags: Sports News , Cricket , 2nd ODI , India , Afghanistan , Lucknow

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD