Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज

Music
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Jul 2026

Last updated on: Jul 22, 2026, 17:23 IST

1950 से लेकर अब तक सुरीली आवाज से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाने वाले गायक मुकेश कुमार की 22 जुलाई को 103वीं जयंती है। उनका जन्म 22 जुलाई 1923 को हुआ था। देशभर के संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी उनकी आवाज गूंज रही है। हिंदी सिनेमा में खास पहचान बनाने वाले मुकेश का पूरा नाम मुकेश चंद माथुर था। उनके पिता का नाम जोरावर चंद माथुर था और वे पेशे से इंजीनियर थे। 10 भाई-बहनों में मुकेश अपनी माता-पिता की 6वीं संतान थे। उनको बचपन से ही गायन में लगाव था। अपने सहपाठियों को मुकेश गाना सुनाया करते थे। 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़कर मुकेश नौकरी करने लगे थे।

मुकेश को फिल्मों में काम करने का शौक था। मुकेश अपने रिश्तेदार मोतीलाल की बहन की शादी में गाना गा रहे थे। उनकी आवाज मोतीलाल को काफी पसंद आई। जब मोतीलाल मुंबई वापस आए तो उन्होंने मुकेश को सिंगिंग की ट्रेनिंग कराई। उन्होंने अपने करियर के पहले गाने 'दिल ही बुझा हुआ हो तो' से ही लोगों में खास पहचान बनाई। मुकेश ने 'माशूका,' 'आह,' 'अनुराग,' और 'दुल्हन' जैसी फिल्मों में अभिनेता के तौर पर भी काम किया।उन्होंने 'दोस्त-दोस्त न रहा', 'जीना यहां मरना यहां', 'कहता है जोकर', 'दुनिया बनाने वाले क्या तेरे मन में समाई', 'आवारा हूं' और 'मेरा जूता है जापानी' जैसे गाने गाए हैं। 

वे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में ही काफी मशहूर रहे। हिंदी सिनेमा में शुरुआती दौर में मुकेश को संघर्षों का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने 40 वर्ष के लंबे करियर में 200 से ज्यादा गाने गाए। अमेरिका में एक स्टेज शो के दौरान हार्टअटैक से उनका 27 अगस्त 1976 को निधन हो गया था। 'इक दिन बिक जाएगा माटी के मोल, जग में रह जाएंगे प्यारे तेरे बोल' गीत गा रहे थे, तभी उनको दिल का दौरा पड़ा था।

 

Tags: Music

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD