Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मु जबलपुर में आयोजित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : राजनाथ सिंह ने शिलांग स्थित पूर्वी वायु कमान मुख्यालय में लगभग 1,000 सैनिकों के साथ योगाभ्यास किया सी. पी. राधाकृष्णन ने नागरिकों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया कोलकाता में नरेन्‍द्र मोदी ने 3 स्वदेशी युद्धपोतों को नौसेना में किया शामिल नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व किया नितिन नवीन ने पंजाब में योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया राजकोट बनेगा भारत का पहला '15-मिनट योग शहर', मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने योग दिवस पर की घोषणा झारखंड में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, संजय सेठ ने रांची में किया योग 'ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट कोई मजाक नहीं', किरेन रिजिजू ने बोला राहुल गांधी पर हमला योग भारत की विरासत, प्रकृति के साथ रहकर जीवन को संतुलित बनाएं : योगी आदित्यनाथ चमका सूर्यवंशी का 'वैभव', 20 साल पुराने रिकॉर्ड को 11 गेंदों पर ही तोड़ा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : बिहार के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित, पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योगाभ्यास 22 जून का पंचांग : अभिजित मुहूर्त में सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक करें शुभ काम, पूर्व में जाने से बचें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश में विशेष कार्यक्रम, झांसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया योगाभ्यास त्रिपुंड, चंद्रमा और मुंड माला से सजे बाबा महाकाल, भांग से शृंगार और रमाई गई भस्म आंध्र प्रदेश में हर गांव में खुलेंगे योग केंद्र, सीएम चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, योग को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य फीफा वर्ल्ड कप : जापान ने दर्ज की 4-0 से ऐतिहासिक जीत, हार के साथ ट्यूनीशिया टूर्नामेंट से बाहर योग मानवता के लिए भारत का अमूल्य उपहार : अमित शाह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में ओम बिरला से लेकर एस. जयशंकर तक ने किया योग 12 साल में हमने देश की तरक्की के लिए काम किया, विपक्ष सिर्फ दिखा रहा 'जादू' : अश्विनी वैष्णव "योग दुनिया भर के लोगों को धर्म, जाति और पंथ से परे एकजुट करता है : डॉ. वीरेंद्र कुमार

 

वनडे सीरीज : प्रसिद्ध के बाद रोहित-यशस्वी का जलवा, अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंदकर भारत ने 'क्लीन स्वीप' किया

Rohit Sharma, Sports News, Cricket, Yashasvi Jaiswal, India, Afghanistan, Chennai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 21, 2026, 12:07 IST

भारत ने शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में अफगानिस्तान को 9 विकेट से मात देकर 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जिसके बाद रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 170 रन की मजबूत साझेदारी की। यह बतौर कप्तान शुभमन गिल की पहले वनडे सीरीज जीत है।

चेन्नई में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम 44.2 ओवरों में महज 218 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम 36 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने अजमतुल्लाह ओमरजाई के साथ पांचवें विकेट के लिए 114 गेंदों में 105 रन जोड़कर टीम को संभाला। ओमरजाई 56 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कप्तान ने मोहम्मद नबी के साथ छठे विकेट के लिए 57 रन जुटाए।

नबी 21 रन टीम के खाते में जोड़कर आउट हुए। अफगानिस्तान ने 198 के स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवाया, जिसके बाद महज 218 के स्कोर तक पूरी टीम सिमट गई। कप्तान शाहिदी आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 131 गेंदों में 1 छक्के और 13 चौकों के साथ 102 रन बनाए। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 8.2 ओवरों में 23 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में भारत ने सिर्फ 28.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच 137 गेंदों में 170 रन की साझेदारी हुई। रोहित 69 गेंदों में 79 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 9 चौके शामिल रहे।

यहां से जायसवाल ने श्रेयस अय्यर के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 54 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। जायसवाल ने अपने छठे वनडे मैच में दूसरा शतक जड़ा। इस पारी में उन्होंने 86 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 छक्के और 14 चौकों के साथ नाबाद 110 रन बनाए, जबकि अय्यर 19 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। मेजबान टीम के लिए एकमात्र विकेट मोहम्मद नबी ने हासिल किया।

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच पारी और 300 रन के अंतर से अपने नाम किया था। इसके बाद टीम इंडिया ने वनडे सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से जीता, जबकि दूसरे मुकाबले को 170 रन से जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया था।

 

Tags: Rohit Sharma , Sports News , Cricket , Yashasvi Jaiswal , India , Afghanistan , Chennai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD