Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू

Devendra Fadnavis, BJP, Bharatiya Janata Party, Maharashtra, Chief Minister of Maharashtra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Jul 2026

Last updated on: Jul 22, 2026, 17:17 IST

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सुनेत्रा अजित पवार की उपस्थिति में कोल्हापुर जिला क्रिकेट संघ (केडीसीए) और खेल विभाग के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। सरकार का कहना है कि इस परियोजना से कोल्हापुर के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिलेगी।

इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ, जनस्वास्थ्य मंत्री एवं कोल्हापुर के संरक्षक मंत्री प्रकाश आबिटकर, राज्य योजना मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश क्षीरसागर, विधायक अमल महाडिक, कोल्हापुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष छत्रपति संभाजीराजे, खेल विभाग के प्रधान सचिव रणजीत सिंह देओल, कोल्हापुर के जिलाधिकारी डॉ. विजय राठौड़ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और खेल प्रशासक मौजूद रहे।

परियोजना के तहत करवीर तालुका के विकासवाड़ी क्षेत्र में स्थित 12.76 हेक्टेयर (31.90 एकड़) सरकारी भूमि को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और खेल अवसंरचना विकसित करने के लिए कोल्हापुर जिला क्रिकेट संघ को हस्तांतरित किया गया है। स्टेडियम का निर्माण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मानकों के अनुसार किया जाएगा। इसमें लगभग 35,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह परियोजना केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे एक मल्टी-स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां मुक्केबाजी, जूडो, तीरंदाजी, कुश्ती, तैराकी, टेबल टेनिस और फेंसिंग जैसे खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना में आधुनिक पवेलियन, अभ्यास मैदान, इनडोर प्रशिक्षण केंद्र, स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, क्लब हाउस, फ्लडलाइट सिस्टम, क्रिकेट संग्रहालय, खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए पार्किंग, आंतरिक सड़कें, ड्रेनेज सिस्टम, सौर ऊर्जा परियोजना और अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था शामिल होगी। 

इसके अलावा स्टेडियम परिसर में एक क्रिकेट संग्रहालय भी स्थापित किया जाएगा।सरकार के अनुसार यह परियोजना राज्य में विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं विकसित करने के संकल्प को मजबूती देगी और कोल्हापुर की समृद्ध खेल परंपरा को नई दिशा प्रदान करेगी।इससे न केवल जिले में क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। 

साथ ही खेल पर्यटन को प्रोत्साहन मिलने से स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) महाराष्ट्र के अनुसार, यह परियोजना कोल्हापुर को देश के प्रमुख खेल केंद्रों में शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

 

Tags: Devendra Fadnavis , BJP , Bharatiya Janata Party , Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD