Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

Amit Shah, Bhupendra Patel, Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP, Bharatiya Janata Party, Gandhinagar, Gujarat
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गांधीनगर , 21 Jul 2026

Last updated on: Jul 22, 2026, 17:22 IST

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को गुजरात के गांधीनगर और साबरकांठा जिलों में 815 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन, जल संरक्षण और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कई काम शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान साबरमती नदी पर बने 89 करोड़ रुपए की लागत वाले अलुवा-सदरा पुल और चराडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया। 

साथ ही साबरमती नदी पर बनने वाले दो बैराजों की आधारशिला रखी गई, जिनकी कुल लागत 716.14 करोड़ रुपए है।वर्चुअल संबोधन में अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात में शुरू हुआ विकास का सिलसिला मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि मानसा और प्रांतिज विधानसभा क्षेत्रों में करीब 817 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित की गई हैं।

अमित शाह ने कहा कि अलुवा-सदरा पुल बनने से स्थानीय लोगों, छात्रों और श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान होगी। इससे जक्षिणी माता मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने बताया कि चराडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे डायलिसिस सुविधा, ऑपरेशन थिएटर, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई और अन्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे आसपास के एक लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।

अमित शाह ने मानसा के रणियापुर में सामुदायिक भवन, अलकापुरी में ऊंचे जलाशय (ईएसआर) और बापुपुरा गांव में संस्कार भवन ट्रस्ट की नई इमारत का भी उद्घाटन किया।उन्होंने पद्मश्री और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार रघुवीर चौधरी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि किसान परिवार से आने के बावजूद उन्होंने हमेशा सादगीपूर्ण जीवन जिया। उनके नाम पर बना संस्कार भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

अमित शाह ने कहा कि साबरमती नदी पर बनने वाले दो नए बैराजों से चराडा, मानसा, रिद्रोल सहित आसपास के क्षेत्रों में सिंचाई और पेयजल की समस्या का लंबे समय तक समाधान होगा। इन बैराजों में नदी का पानी लगभग आठ महीने तक संग्रहित किया जा सकेगा।उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से भूजल स्तर 5 से 10 फीट तक बढ़ने की संभावना है, जिससे किसानों और पशुपालकों को लाभ मिलेगा। साथ ही पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। 

उन्होंने यह भी बताया कि मानसा क्षेत्र में एक आधुनिक सिविल अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है।मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को सबसे प्रभावी ढंग से लागू करने वाले राज्यों में शामिल है। पिछले 12 वर्षों में राज्य ने बुनियादी ढांचे, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

भूपेंद्र पटेल ने कहा कि विकास केवल इमारतें बनाने का नाम नहीं है, बल्कि लोगों के जीवन में सुविधा, सुरक्षा और समृद्धि लाने का माध्यम है।मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां सड़कें बनती हैं वहां रोजगार के अवसर बढ़ते हैं, जहां स्वास्थ्य केंद्र बनते हैं वहां लोगों की सुरक्षा मजबूत होती है और जहां शिक्षा का विस्तार होता है वहां भविष्य अधिक उज्ज्वल बनता है।राज्य के स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रफुल पानशेरिया ने कहा कि 1.50 करोड़ रुपए की लागत से नए प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं। 

इसके अलावा सुनने और बोलने में दिक्कत वाले बच्चों के लिए 8 से 10 लाख रुपए तक की लागत वाली कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी अब सिविल अस्पतालों में मुफ्त की जा रही है।जल संसाधन मंत्री ईश्वरसिंह पटेल ने बताया कि गुजरात सरकार साबरमती नदी के पुनर्जीवन के लिए धरोई बांध से खंभात की खाड़ी तक कई नए बैराज बना रही है।

उन्होंने कहा कि 413.63 करोड़ रुपए की लागत वाले हीरक बैराज और 302.51 करोड़ रुपए की लागत वाले राखियाल बैराज की आधारशिला रखी गई है। दोनों परियोजनाओं की कुल लागत 716.14 करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से उत्तर गुजरात में जल भंडारण क्षमता बढ़ेगी और सिंचाई तथा पेयजल की उपलब्धता में सुधार होगा।

 

Tags: Amit Shah , Bhupendra Patel , Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP , Bharatiya Janata Party , Gandhinagar , Gujarat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD