Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कंधार मस्जिद बम विस्फोट में मृतकों की संख्या 47 तक पहुंची, आईएस ने ली हमले की जिम्मेदारी

Crime News World, Kabul, Kandahar, Afghanistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काबुल , 16 Oct 2021

Last updated on: Oct 16, 2021, 00:00 IST

आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अफगानिस्तान के कंधार शहर में एक मस्जिद के अंदर हुए बम विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है, जिसमें 47 लोगों की जान चली गई और 90 अन्य घायल हो गए। एक स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को इसकी पुष्टि की है। कंधार के सांस्कृतिक और सूचना निदेशालय के अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ से मौतों की नई संख्या की पुष्टि की है। एक बयान में, आईएस ने हमले की जिम्मेदारी का दावा करते हुए कहा कि दो हमलावर घातक हमलों में शामिल थे, जो शुक्रवार को पुलिस जिला एक (पीडी1) में बीबी फातिमा शिया मस्जिद के अंदर हुए थे, जब सैकड़ों नमाजी नमाज अदा कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने टोलो न्यूज को बताया कि कंधार शहर की सबसे बड़ी मस्जिद में एक के बाद एक तीन विस्फोट हुए। तालिबान सरकार ने हमले की निंदा की है। सूचना और संस्कृति मंत्रालय के उप मंत्री जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इसे 'बड़ा अपराध' करार दिया। 

अफगानिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने कहा कि घटना के पीछे लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। शुक्रवार का हमला ठीक एक हफ्ते बाद हुआ ,जब कुंदुज शहर की एक अन्य शिया मस्जिद में एक आत्मघाती बम विस्फोट हुआ था, जिसमें कम से कम 50 लोगों की जान चली गई थी। आईएस की एक स्थानीय शाखा आईएस-के ने हमले की जिम्मेदारी ली थी, जो अगस्त के अंत में अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद से सबसे घातक था। हाल के सप्ताहों में आईएस से संबद्ध आतंकवादियों द्वारा सिलसिलेवार बम विस्फोट किए गए। कुनार प्रांत में गुरुवार को एक वाहन पर हुए हमले में तालिबान के एक जिला पुलिस प्रमुख की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।

 

Tags: Crime News World , Kabul , Kandahar , Afghanistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD