Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

अफगानिस्तान से क्रास-बार्डर हमले में 2 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

Crime News World, Afghanistan, Islamabad, Inter-Services Public Relations, ISPR
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 30 Aug 2021

Last updated on: Aug 30, 2021, 00:00 IST

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम बाजौर जिले में अफगानिस्तान के आतंकवादियों द्वारा सीमा पार से किए गए हमले में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। सेना ने रविवार को यह जानकारी दी। सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बयान में कहा कि आतंकवादियों ने पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सीमा पर स्थित एक सैन्य जांच चौकी पर गोलीबारी की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के जवानों ने हमले का जवाब दिया। खुफिया रिपोटरें के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के जवानों की गोलीबारी में दो से तीन आतंकवादी मारे गए हैं और तीन से चार आतंकवादी घायल हो गए। बयान में कहा गया है, "पाकिस्तान के खिलाफ गतिविधियों के लिए आतंकवादियों द्वारा अफगान धरती के इस्तेमाल की पाकिस्तान कड़ी निंदा करता है और उम्मीद करता है कि अफगानिस्तान में मौजूदा और भविष्य की स्थापना पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी गतिविधियों की अनुमति नहीं देगी।" इससे पहले, एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, आईएसपीआर के महानिदेशक बाबर इफ्तिखार ने कहा कि उनका देश उम्मीद करता है कि अफगान तालिबान, पाकिस्तान या किसी अन्य देश के खिलाफ अफगान धरती का इस्तेमाल नहीं करने देने के अपने शब्दों पर कायम रहेगा।

 

Tags: Crime News World , Afghanistan , Islamabad , Inter-Services Public Relations , ISPR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD