Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी जोगा सिंह लंबे आपराधिक इतिहास वाला अपराधी, वर्ष 2002 में उसके खिलाफ पहला मामला दर्ज किया गया था : सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 18:59 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए छेड़े गए अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो व्यक्तियों को छह आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 1 किलो अफीम और 10,000 रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार कर सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार एवं नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जोगा सिंह (45) निवासी गांव डल्ल, तरन तारन और मनप्रीत सिंह (28) निवासी गांव काली, तरन तारन के रूप में हुई है। बरामद की गई पिस्तौलों में दो .30 बोर एक्स-शॉट, दो .30 (चीनी), एक .30 बोर तुर्की जिगाना और एक .30 बोर पीएक्स5 स्टोर्म शामिल हैं। पुलिस टीमों ने उनकी मोटरसाइकिल जिसका उपयोग तस्करी के लिए किया जाता था, भी जब्त कर लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी एक विदेशी हैंडलर, जो आपराधिक तत्वों को डिलीवरी के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में सहायता कर रहा था, के सीधे संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि विदेशी हैंडलरों से जुड़े सभी साथियों की पहचान करने और इस नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए, पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीमों ने पहले आरोपी जोगा सिंह को चार अवैध .30 बोर पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि लगातार पूछताछ के दौरान, पुलिस ने उसके खुलासे के आधार पर दो और .30 बोर पिस्तौलें बरामद कीं।

अगले ऑपरेशन के दौरान, सीपी पुलिस की टीमों ने आरोपी मनप्रीत सिंह को 1 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया और उसके खुलासे के आधार पर बाद में 1 किलो अफीम और 10,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी जोगा सिंह एक अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क चला रहा था, जबकि आरोपी मनप्रीत सिंह साझे विदेशी हैंडलर के इशारे पर सीमा पार से नशा तस्करी मॉड्यूल चला रहा था।

आरोपी जोगा सिंह एक आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ तरन तारन, अमृतसर ग्रामीण, कपूरथला और लुधियाना ग्रामीण में पहले से ही हत्या, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, चोरी, डकैती और लूट से संबंधित 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं।उल्लेखनीय है कि आरोपी जोगा सिंह आपराधिक पृष्ठभूमि वाला अपराधी है। वर्ष 2002 में उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत पहला मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी जोगा सिंह के खिलाफ दर्ज किए गए पिछले मामलों में थाना खालड़ा, तरन तारन में 2019 को दर्ज एफआईआर नंबर 23 भी शामिल है। यह मामला एक घटना से संबंधित है जिसमें उसने अपने साथी के साथ मिलकर रावी दरिया के पार से नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त करने का प्रयास किया। इस दौरान, उसके साथी की दरिया पार करने का प्रयास करते हुए डूबने से मौत हो गई थी।

इस संबंध में, दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें से पहला मामला एफआईआर संख्या 162 दिनांक 17.07.2026 को शस्त्र अधिनियम की धारा 25(8) के तहत थाना छेहरटा में और दूसरा मामला एफआईआर संख्या 126 दिनांक 17.07.2026 को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 21-सी के तहत थाना छावनी में दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD