Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल

 

विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

इसे भाजपा सरकार का तानाशाही और निरंकुश कदम बताया

Amrinder Singh Raja Warring, Amarinder Singh Raja Warring, Punjab Pradesh Congress Committee, Punjab Congress, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 17:52 IST

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के खिलाफ सख्त और विवादास्पद नैशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) लागू करने के फैसले की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस दौरान उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार वास्तव में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानती है, जबकि वे केवल नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक के मामलों में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वड़िंग ने जोर देते हुए, कहा कि सरकार को असहमति की आवाज़ों को सुनने के बजाय उन्हें दबाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे कठोर और दमनकारी कानूनों का इस्तेमाल अंततः सरकार पर ही उल्टा पड़ेगा और इसके परिणाम भी उसे ही भुगतने होंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ लोगों में पहले से मौजूद गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है और हजारों की संख्या में लोग इस आंदोलन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के साथ मजबूती से खड़ी है और सड़कों से लेकर संसद के भीतर तक उनकी आवाज़ बुलंद करेगी।

वड़िंग ने कहा कि एनएसए लागू करने का फैसला केवल यह दर्शाता है कि मोदी सरकार घबराहट और बेचैनी में है तथा भीतर से कमजोर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी तानाशाही सरकारों ने ऐसे कठोर और दमनकारी कदम उठाए हैं, उन्होंने अपने पतन को ही तेज किया है। 

उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि वह विद्यार्थियों के खिलाफ दमनकारी कानूनों का इस्तेमाल करने से परहेज करे।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Amarinder Singh Raja Warring , Punjab Pradesh Congress Committee , Punjab Congress , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD