Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी

 

शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा

विधायक ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिपलांवाला में विद्यार्थियों को स्कूल बैग किए वितरित

Bram Shanker Jimpa, AAP Punjab, Hoshiarpur, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

होशियारपुर , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 17:00 IST

पंजाब सरकार के शिक्षा क्रांति अभियान को आगे बढ़ाते हुए विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिपलांवाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप आज पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में पूरे देश में अग्रणी स्थान पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाया गया है तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए व्यापक सुधार किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाएं, बेहतर फर्नीचर, स्वच्छ वातावरण तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे विद्यार्थियों को निजी स्कूलों के समान उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और समान शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वह अपने सपनों को साकार कर सके।

विधायक जिंपा ने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार उन्हें हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल वैशाली चड्डा, दीपक वशिष्ट, पार्षद जसवंत राय, पार्षद राज रानी, यूथ कोऑर्डिनेटर प्रितपाल, लखबीर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP Punjab , Hoshiarpur , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD