Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

 

ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन

Commercial, EBITDA, Deepak Nanda, Trident Limited
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पंजाब / चंडीगढ़ , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 18:04 IST

ट्राइडेंट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) के वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। कंपनी ने इस तिमाही में आय, लाभ और परिचालन प्रदर्शन के मोर्चे पर मजबूत वृद्धि दर्ज करते हुए अपने कारोबार की मजबूती और दक्षता का परिचय दिया है।कंपनी की कंसोलिडेटेड कुल आय बढ़कर 1,803 करोड़ रुपये रही, जो पिछली तिमाही की तुलना में 9 प्रतिशत तथा साल-दर-साल की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक है।

वहीं ईबीआईटीडीए पिछली तिमाही के मुकाबले 27 प्रतिशत बढ़कर 316 करोड़ रुपये पहुंच गया। नेट प्रॉफिट भी 13 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि के साथ 158 करोड़ रुपये रहा, जो तिमाही-दर-तिमाही 55% की शानदार ग्रोथ दिखाता है।तिमाही के दौरान कंपनी का टैक्स से पहले प्रॉफिट (पीबीटी) बढ़कर 216 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 15.2 प्रतिशत अधिक है। पीबीटी मार्जिन बढ़कर लगभग 11.99 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो कंपनी की बेहतर लागत नियंत्रण, परिचालन दक्षता और मजबूत कारोबारी रणनीति को दर्शाता है।

वित्तीय स्थिति भी मजबूत बनी रही। कंपनी का नेट डेट/ईबीआईटीडीए अनुपात 0.83 गुना, नेट डेट/इक्विटी अनुपात 0.22 गुना रहा, जबकि कुल नेट डेट 1,025 करोड़ रुपये रही।कंपनी के वित्तीय परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री दीपक नंदा, मैनेजिंग डायरेक्टर, ट्राइडेंट लिमिटेड ने कहा कि, पहली तिमाही के परिणाम कंपनी की परिचालन क्षमता और अनुशासित प्रबंधन का प्रमाण हैं। बेहतर यार्न कीमतों, प्रभावी लागत नियंत्रण तथा परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग से लाभप्रदता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में हो रहे बदलाव के कारण भारत के लिए निर्यात के नए अवसर बन रहे हैं और ट्राइडेंट अपनी एकीकृत विनिर्माण क्षमता, विविध उत्पाद श्रृंखला तथा मजबूत वैश्विक उपस्थिति के बल पर इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।कारोबारी प्रदर्शन की बात करें तो तिमाही के दौरान यार्न कारोबार से 954 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू रिकॉर्ड किया, होम टेक्सटाइल कारोबार से 941 करोड़ रुपये तथा पेपर और केमिकल्स कारोबार से 297 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू प्राप्त हुआ, जो ट्राइडेंट के डाइवर्सिफाइड बिजनेस पोर्टफोलियो की मजबूती को दिखाता है।

कंपनी ने बताया कि बेहतर उत्पादकता, लागत दक्षता और परिचालन प्रबंधन के कारण आय और मुनाफे दोनों में निरंतर सुधार देखने को मिला है। आने वाले समय में वैश्विक बाजारों में मांग बढ़ने और भारत को विश्वसनीय आपूर्ति साझेदार के रूप में मिल रही स्वीकार्यता से कंपनी को दीर्घकालिक विकास की उम्मीद है।

 

Tags: Commercial , EBITDA , Deepak Nanda , Trident Limited

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD