Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन

 

मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए

जरूरतमंदों के कल्याण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: डॉ. बलजीत कौर

Dr Baljit Kaur, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 16:41 IST

पंजाब सरकार ने आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के कल्याण के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए चालू वित्तीय वर्ष में जून 2026 तक विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 2,150.73 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक समय पर वित्तीय सहायता पहुंचे, ताकि वह सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सके। ओर जानकारी साझा करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वर्तमान में पंजाब के 35.90 लाख लाभार्थी विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। 

वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान इन योजनाओं के तहत सहायता राशि का निर्बाध वितरण सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने 6,131.91 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक न्याय और समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जून 2026 तक वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 1,423.33 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिससे राज्य के लगभग 23.77 लाख वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिला है। इसके अतिरिक्त, अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत 727.40 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिनका लाभ विधवाओं, आश्रित बच्चों तथा अन्य जरूरतमंद वर्गों के लगभग 12.13 लाख लाभार्थियों को मिला है।

उन्होंने कहा कि पेंशनों और अन्य वित्तीय सहायता का समय पर वितरण बुजुर्गों और जरूरतमंद परिवारों के जीवन को अधिक सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ये योजनाएं लाखों परिवारों के लिए मजबूत सहारा बनकर राज्य के सामाजिक सुरक्षा तंत्र को और सुदृढ़ कर रही हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य का कोई भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने नए प्राप्त आवेदनों की जांच प्रक्रिया को और अधिक तेज, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के पहुंचाया जा सके।

सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सामाजिक सुरक्षा के दायरे को और अधिक व्यापक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन का अधिकार मिल सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार की यह जनकल्याणकारी पहल 'रंगला पंजाब' के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD