Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया

विदेशी दौरा बीच में छोड़कर जाना अपनो का दुख दर्द

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Congress, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शाहपुर , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 19:12 IST

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया अपना शिकागो की अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन रद्द कर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी की बोह में पहुंचे और उसके बाद बोह पंचायत के बादल फटने से प्रभावित सपेड़ा और घुड़घुं गांव का दौरा कर आपदा प्रभावित परिवारों के घरों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभागों के अधिकारी मौके का स्वयं दौरा कर प्रभावित परिवारों की जमीन, घरों, पशुओं, फलदार पौधे सहित पूरी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उन्हें सौंपें ताकि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा राशि एवं सहायता प्रदान की जा सके। इसके उपरांत उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बोह में ठहराए गए प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की तथा उनके रहने, भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत शिविर में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराई जाए। केवल सिंह पठानिया ने आपदा प्रभावित परिवारों से घर-घर जाकर मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। 

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवार स्वयं को अकेला न समझें। प्रदेश सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने आज 19 प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के रूप में 25-25 हजार नगद राशि एवं रोजमर्रा के जरूरत के सामान की किट एवं 17 परिवारों को 10-10 हजार की नगद धनराशि भेंट की। उन्होंने बताया कि इस आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राज्यसभा के सांसद अनुराग शर्मा ने 25 लाख रुपये दिए हैं। 

उन्होंने कहा कि मैं अपनी ओर से हर पीड़ित परिवार को लोगों के लिए कपड़े, रोजमर्रा का सामान अगले 24 घंटे के अंदर उन्हें उपलब्ध करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित प्रत्येक परिवार की हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। 

सरकार का उद्देश्य केवल तत्काल राहत उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों का शीघ्र पुनर्वास सुनिश्चित करना भी है। केवल सिंह पठानिया ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों को तेज गति से संचालित करने के लिए भारतीय सेना के 40 जवान भी प्रभावित क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि सेना, जिला प्रशासन तथा अन्य विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD