Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर

 

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना

लोगों द्वारा चुनी गई भगवंत सिंह मान सरकार लोगों के कार्यों के लिए समर्पित: कुलवंत सिंह

Kulwant Singh Mohali, SAS Nagar, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Mukh Mantri Teerth Yatra, Mukh Mantri Tirth Yatra Scheme
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

साहिबजादा अजीत सिंह नगर , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 17:15 IST

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र मोहाली से आज विधायक कुलवंत सिंह की देखरेख में श्रद्धालुओं की तीन बसों को रवाना किया गया। ये बसें विधानसभा क्षेत्र से रवाना होने वाली क्रमशः 86वीं, 87वीं और 88वीं बसें हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि योजना की शुरुआत के दौरान जब विधानसभा क्षेत्र से चार-पांच बसें रवाना की जाती थीं, तब श्रद्धालुओं तक पहुंचने में काफी समय लगता था। 

लेकिन जब तीर्थ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने अपने साथियों और रिश्तेदारों के साथ यात्रा के अपने अनुभव साझा किए तो बड़ी संख्या में लोगों ने इस योजना के तहत पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि पहले एक बस, फिर दो और अब श्रद्धालुओं की मांग और संख्या के अनुसार मोहाली विधानसभा क्षेत्र से प्रतिदिन तीन बसें रवाना हो रही हैं। 

अगस्त महीने से यह संख्या बढ़ाकर प्रतिदिन छह बसें की जाएगी। इसके साथ ही खाटू श्याम, बालासर, वृंदावन और हरिद्वार सहित अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए भी श्रद्धालुओं के जत्थे रवाना किए जाएंगे। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मोहाली विधानसभा क्षेत्र में 254 बूथ हैं और प्रत्येक बूथ से कम से कम एक बस श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा पर लेकर जाएगी। 

उन्होंने कहा कि मोहाली सहित पूरे पंजाब में इस योजना को भारी समर्थन मिल रहा है और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक श्री अमृतसर साहिब के दर्शन के लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री दरबार साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर, राम तीर्थ वाल्मीकि मंदिर, वाघा बॉर्डर और जलियांवाला बाग सहित महत्वपूर्ण धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कर रहे हैं। 

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बसों में गाइड भी मौजूद रहते हैं, जो उन्हें विभिन्न स्थलों के इतिहास और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। आज एक बस जुुझार नगर, दूसरी फेज-9 और तीसरी बस गांव तंगौरी से रवाना की गई। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के विधानसभा क्षेत्र समन्वयक एवं स्टेट अवार्डी फूलराज सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि इससे पहले किसी भी सरकार द्वारा ऐसी योजना शुरू नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के चलते यह योजना साकार हुई है और लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। 

उन्होंने बताया कि महिलाओं को वित्तीय सहायता देने संबंधी सरकार द्वारा किए गए वादों पर भी कार्य चल रहा है और बड़े स्तर पर पंजीकरण का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र मोहाली में विकास कार्यों को आने वाले समय में और तेज किया जाएगा। 

लोगों की समस्याएं सुनने और सरकार की जनहितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के दौरान लोगों की समस्याओं और मांगों की जानकारी लेकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह समाना, डॉ. कुलदीप सिंह, राजिंदर प्रसाद शर्मा, हरपाल सिंह चन्ना, जसपाल सिंह मटौर, गुरप्रीत सिंह बरियाली, मलकीत सिंह ब्लॉक प्रधान, हरपाल सिंह तलौली सरपंच, अमरजीत सिंह, जसपाल सिंह, इकबाल सिंह जुुझार नगर, बिक्रम सिंह संधू, रवि कुमार, कुलदीप सिंह तंगौरी, जगजीत सिंह जग्गू पूर्व सरपंच, बलजीत सिंह हैप्पी और प्रगट सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Kulwant Singh Mohali , SAS Nagar , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Mukh Mantri Teerth Yatra , Mukh Mantri Tirth Yatra Scheme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD