Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

सरबत दा भला ट्रस्ट कलानौर में बनवाएगा बाबा बंदा सिंह बहादुर को समर्पित 52 फीट ऊंचा समारक

मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने रखा नींवपत्थर, पंजाब सरकार ने डा.एसपी सिंह ओबराय को किया सम्मानित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 01 Dec 2020

Last updated on: Dec 01, 2020, 00:00 IST

जगतगुरु श्री गुरू नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व मौके पंजाब सरकार की तरफ से डेरा बाबा नानक में करवाए गए विशेष समागम दौरान मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से प्रसिद्ध समाज सेवक और लोगों के प्रति सहानुभूति रखने वाले डा.एसपी सिंह ओबराय की योग्य सरपरस्ती में सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से जिला गुरदासपुर के ऐतिहासिक कस्बा कलानौर में बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की याद में बनाए जाने वाले 52 फीट ऊंचे म्यूजियम व घंटा घर का नींव पत्थर रखा गया।इस संबंधी यहां जानकारी सांझी करते हुए ट्रस्ट के वक्ताओं ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के सहयोग सदका ट्रस्ट की तरफ से बाबा बंदा सिंह बहादुर की याद को समर्पित बनाए जाने वाले अजायबघर पर खंडों के रूप में एक विशाल घंटा घर भी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि घंटा घर की ऊंचाई 37.5 फुट होगी, जबकि म्यूज‌ियम समेत पूरी इमारत की ऊंचाई 52 फुट होगी। उन्होंने बताया कि घंटा घर के चारों तरफ़ बड़ी घड़ियां लगाईं जाएंगी और इस समूचे स्मारक पर सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट का 80 लाख से ज्यादा खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की तरफ से कलानौर में स्मारक बनाने वाली जगह का चुनाव कर लिया गया है और बहुत ही जल्द इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। यहां यह भी बताने योग्य है कि पंजाब सरकार की तरफ से बीते दिन डेरा बाबा नानक में करवाए गए विशेष समागम दौरान मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डा.एसपी सिंह ओबराय को उनकी तरफ से हर क्षेत्र में किए जा रहे मिसाली सेवा कामों के लिए पंजाब सरकार की तरफ से विशेष तौर पर सम्मानित करते हुए उनकी सेवा भावना की प्रशंसा भी की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़, परनीत कौर समेत पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री व विधायक भी मौजूद थे।

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , S P Singh Oberoi , DR. S. P. Singh Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD