Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में सरबत दा भला ट्रस्ट की ओर से प्रयोगशाला एवं रोग जाँच केंद्र स्थापित

डॉ. ओबराय की मौजूदगी में वाइस चांसलर डॉ. करमजीत सिंह तथा डॉ. सरबजिंदर सिंह ने किया उद्घाटन

Guru Nanak Dev University Amritsar, Guru Nanak Dev University, Prof Karamjeet Singh, GNDU, Sarbat Da Bhala Trust Amritsar, Sarbat Da Bhala, Sarbat Da Bhala Trust, Sarbat Da BhalaTrust Patiala, SP Singh Oberoi, DR SP Singh Oberoi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 14 May 2026

Last updated on: May 14, 2026, 16:50 IST

बिना किसी से एक भी पैसा एकत्र किए अपनी जेब से ही करोड़ों रुपये सेवा कार्यों पर खर्च करने वाले दुबई के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. एस.पी. सिंह ओबराय द्वारा आज गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित खोले गए ‘सन्नी ओबराय नैदानिक प्रयोगशाला एवं रोग जाँच केंद्र’ का उद्घाटन डॉ. ओबराय की मौजूदगी में जी.एन.डी.यू. के वाइस चांसलर डॉ. करमजीत सिंह तथा सन्नी ओबराय विवेक सदन के वाइस चांसलर डॉ. सरबजिंदर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। 

इस दौरान ट्रस्टी डॉ. सतनाम सिंह निज्जर,रविंदर रॉबिन तथा पंजाब प्रधान सुखजिंदर सिंह हेर भी उपस्थित थे। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के सहयोग से स्थापित की गई इस प्रयोगशाला के उद्घाटन उपरांत बातचीत करते हुए डॉ.एस.पी. सिंह ओबराय ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा स्थापित की गई अत्यंत कम खर्च वाली इस प्रयोगशाला से यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत 15 हजार विद्यार्थियों तथा विभिन्न विभागों में कार्यरत सैकड़ों अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। 

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट यूनिवर्सिटी के आसपास रहने वाले आम लोगों की सुविधा के लिए बहुत शीघ्र प्रयोगशाला के दो नमूना संग्रह केंद्र भी खोलेगा। डॉ. ओबराय के अनुसार ट्रस्ट द्वारा 200 प्रयोगशालाएँ स्थापित करने के निर्धारित लक्ष्य के अंतर्गत अब तक पंजाब सहित अन्य राज्यों में 150 से अधिक प्रयोगशालाएँ स्थापित की जा चुकी हैं, जिनमें पिछले वर्ष 27 लाख से अधिक लोगों ने केवल लागत मूल्य पर अपने परीक्षण करवाकर बड़ा लाभ प्राप्त किया है।

वाइस चांसलर डॉ. करमजीत सिंह तथा डॉ. सरबजिंदर सिंह ने डॉ. एस.पी. सिंह ओबराय द्वारा पंजाब सहित अन्य राज्यों में किए जा रहे अनुकरणीय सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक कठिन समय में सबसे पहले आगे आकर उनके द्वारा निभाई जाने वाली निस्वार्थ सेवाएँ तथा विशेष रूप से स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान बेमिसाल है।

इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. के.एस. चाहल, डीन अकादमिक डॉ. हरविंदर सिंह, ट्रस्ट से डॉ. दलजीत सिंह गिल, जिला प्रधान सिसपाल सिंह लाडी, जिला महासचिव मनप्रीत संधू, नवजीत सिंह घई, जगदेव सिंह छीना, मनप्रीत सिंह कंबो, लोक संपर्क निदेशक प्रवीण पुरी, डॉ. हरप्रीत कौर, डॉ. पवन शर्मा, डॉ. किरणदीप कौर, प्रधान नॉन टीचिंग एसोसिएशन हरदीप सिंह नागरा, प्रधान ऑफिसर एसोसिएशन मनप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह आदि भी उपस्थित थे।

 

Tags: Guru Nanak Dev University Amritsar , Guru Nanak Dev University , Prof Karamjeet Singh , GNDU , Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , SP Singh Oberoi , DR SP Singh Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD