Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

सरबत दा भला ट्रस्ट द्वारा अमृतसर में एक और लैब और डायग्नोस्टिक सेंटर स्थापित

डॉ. एस.पी. सिंह ओबरॉय ने किया उद्घाटन, ट्रस्ट की लैबोरेटरी से पिछले वर्ष 27 लाख से अधिक लोगों ने करवाए टेस्ट : डॉ. ओबरॉय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

08 Mar 2026

Last updated on: Mar 08, 2026, 15:48 IST

अमृतसर

अपनी जेब से ही करोड़ों रुपये सेवा कार्यों पर खर्च करने वाले दुबई के प्रसिद्ध कारोबारी और सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. एस.पी. सिंह ओबरॉय ने आज अमृतसर के ईस्ट मोहन नगर में भाई बंदी के सहयोग से महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया हॉल में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित “सन्नी ओबरॉय क्लीनिकल लैब और डायग्नोस्टिक सेंटर” का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पंजाब प्रधान सुखजिंदर सिंह हेर भी मौजूद थे।

भाई बंदी (रजि.) रामगढ़िया के बड़े सहयोग से खोली गई इस लैबोरेटरी के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. एस.पी. सिंह ओबरॉय ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा स्थापित इस बहुत ही कम खर्च वाली लैबोरेटरी से इस क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के कई गांवों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।डॉ. ओबरॉय ने बताया कि ट्रस्ट का लक्ष्य 200 लैबोरेटरी खोलने का है, और अब तक पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में 150 से अधिक लैबोरेटरी स्थापित की जा चुकी हैं। इन लैबों में पिछले वर्ष लगभग 27 लाख से अधिक लोगों ने केवल लागत दरों पर अपने टेस्ट करवाकर लाभ प्राप्त किया है।

डॉ. ओबरॉय ने भाई बंदी के प्रधान मनजीत सिंह सौंद और सचिव सुखविंदर सिंह घटोड़े तथा उनकी टीम द्वारा दिए गए सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र की जरूरत के अनुसार बहुत जल्द ट्रस्ट द्वारा यहां एक आधुनिक डेंटल क्लीनिक और फिजियोथेरेपी सेंटर भी खोला जाएगा।इस दौरान भाई बंदी, ऑल इंडिया जस्सा सिंह रामगढ़िया फेडरेशन, जस्सा सिंह रामगढ़िया फेडरेशन और बहन बंदी की ओर से डॉ. ओबरॉय और उनकी टीम को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर ट्रस्ट के जिला जनरल सचिव मनप्रीत संधू, वित्त सचिव नवजीत सिंह घई, मनप्रीत सिंह कंबोज के अलावा प्रीतम सिंह कलसी, अमरदीप सिंह राजेवाल, नानक सिंह केसरी, अजीत सिंह भुल्लर, जरनैल सिंह भूई, जसविंदर सिंह जस्सी, शरणजीत सिंह, जसपाल सिंह पद्म, ज्ञान सिंह सग्गू, जसपाल सिंह, कुलवंत सिंह सहमी, संतोष सिंह कलसी आदि भी मौजूद थे।

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , S P Singh Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD