Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

सरबत दा भला ट्रस्ट द्वारा अमृतसर में एक और लैब और डायग्नोस्टिक सेंटर स्थापित

डॉ. एस.पी. सिंह उबराए और विधायक निज्जर ने किया उद्घाटन

Sarbat Da Bhala Trust Amritsar, DR SP Singh Oberoi, Dr Inderbir Singh Nijjar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 10 Apr 2026

Last updated on: Apr 10, 2026, 18:23 IST

अपनी निःस्वार्थ सेवा भावना के कारण पूरी दुनिया में पहचाने जाने वाले दुबई के प्रख्यात उद्योगपति और सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के मुखी डॉ. एस.पी. सिंह उबराए द्वारा आज श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल (मेन ब्रांच), जी.टी. रोड में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित ‘सनी उबराए क्लिनिकल लैब और डायग्नोस्टिक सेंटर’ का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर चीफ़ खालसा दीवान के प्रधान और विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, ट्रस्टी डॉ. सतनाम सिंह निज्जर और पंजाब प्रधान सुखजिंदर सिंह हेर भी मौजूद थे।

डॉ. उबराए ने बताया कि चीफ़ खालसा दीवान के सहयोग से खोली गई यह कम-खर्च वाली अत्याधुनिक लैब अमृतसर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का 200 लैबोरेटरी स्थापित करने का लक्ष्य है और अब तक पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में 150 से अधिक लैबोरेटरी खोली जा चुकी हैं। 

पिछले वर्ष करीब 27 लाख लोगों ने इन लैबों से लागत मूल्य पर जांच करवाकर लाभ उठाया है। विधायक डॉ. निज्जर ने डॉ. एस.पी. सिंह उबराए द्वारा पंजाब और अन्य राज्यों में किए जा रहे उत्कृष्ट सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हर कठिन समय में सबसे आगे बढ़कर निभाई गई निःस्वार्थ सेवाओं के कारण पंजाबियों का मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। 

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की सस्ती और गुणवत्तापूर्ण लैबोरेटरी सेवाएँ आम लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इस अवसर पर चीफ़ खालसा दीवान की ओर से डॉ. उबराए और उनकी टीम को सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के ज़िला प्रधान सिशपाल सिंह लाडी, जिला जनरल सचिव मनप्रीत संधू, नवजीत सिंह घई, जगदेव सिंह छीना, मनप्रीत सिंह कम्बोज, तथा दीवान के स्थानीय प्रधान कुलजीत सिंह साहनी, मानद सचिव सविंदर सिंह काथूनंगल, अतिरिक्त मानद सचिव जसपाल सिंह ढिल्लों, तरलोचन सिंह, गुरभेज सिंह, मोहनजीत सिंह भल्ला, लखविंदर सिंह ढिल्लों, कमलजीत सिंह कोहली, हरजोत सिंह साहनी, उपकार सिंह छाबड़ा सहित अनेक सेवादार उपस्थित थे।

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , DR SP Singh Oberoi , Dr Inderbir Singh Nijjar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD