Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव

 

दोहा कतर में फंसे तरनतारन के युवक की मदद के लिए आगे आए डॉ.एस.पी.सिंह ओबराय

गुरदेव सिंह की पीड़ित पत्नी को दी 2 लाख रुपये की सहायता राशि

Sarbat Da Bhala Trust Amritsar, Sarbat Da Bhala, Sarbat Da Bhala Trust, Sarbat Da BhalaTrust Patiala, SP Singh Oberoi, DR SP Singh Oberoi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 18 May 2026

Last updated on: May 18, 2026, 18:18 IST

अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से ऊपर उठकर देश-विदेश में जरूरतमंदों के लिए मसीहा बनकर प्रतिदिन मानव सेवा की नई मिसालें कायम कर रहे दुबई के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक डॉ.एस.पी.सिंह ओबराय द्वारा अब दोहा, कतर में फंसे तरनतारन जिले के एक युवक को बचाने के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए डॉ. एस.पी. सिंह ओबराय ने बताया कि कुछ समय पहले ट्रस्ट की तरनतारन टीम के माध्यम से गांव जवंदा कलां की निर्मल कौर ने उन्हें बताया था कि उनका पति गुरदेव सिंह पुत्र जसवंत सिंह मजदूरी के लिए दोहा, कतर गया हुआ था। 

उन्होंने बताया कि जिस निर्माणाधीन बिल्डिंग में गुरदेव सिंह काम करता था, वह पिछले वर्ष फरवरी महीने में किसी कारणवश गिर गई थी और मलबे के नीचे आने से उनके साथ काम कर रहे एक पाकिस्तानी युवक की मौत हो गई थी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान उक्त घटना के लिए उस बिल्डिंग में काम करने वाले बाकी तीन व्यक्तियों, जिनमें गुरदेव सिंह, मोहम्मद खलील और सिकंदर आजम शामिल थे, को अदालत द्वारा दोषी ठहराते हुए भारतीय मुद्रा के अनुसार लगभग 50 लाख रुपये बतौर ब्लड मनी जुर्माना लगाया गया था। 

इसके तहत गुरदेव सिंह के हिस्से में लगभग 17 लाख रुपये आए थे। उन्होंने बताया कि हालांकि कुछ समय जेल में रखने के बाद अदालत द्वारा गुरदेव सिंह को रिहा कर दिया गया था, लेकिन उसके भारत लौटने और काम करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था। 

उन्होंने बताया कि गुरदेव सिंह पर लगे जुर्माने की बड़ी राशि गांववासियों द्वारा आपसी सहयोग से एकत्र कर ली गई है, जबकि कुछ राशि दोहा कतर में रह रहे उसके साथियों द्वारा दी जानी है। शेष आवश्यक 2 लाख रुपये आज ट्रस्ट के पंजाब प्रधान सुखजिंदर सिंह हेर, मनप्रीत सिंह संधू, नवजीत सिंह घई, तरनतारन प्रधान दिलबाग सिंह जोधा, कुलविंदर सिंह पिंका तथा मुखराम सिंह की मौजूदगी में गुरदेव सिंह की पीड़ित पत्नी निर्मल कौर को सौंप दिए गए, ताकि गुरदेव सिंह जल्द अपने परिवार के पास लौट सके।

इस दौरान गुरदेव सिंह की पत्नी निर्मल कौर ने भावुक होते हुए इस बड़े प्रयास के लिए डॉ. एस.पी. सिंह ओबराय का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी इस मदद से उनका परिवार और उनकी दो छोटी बेटियां जल्द अपने पिता से मिल सकेंगी।

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , SP Singh Oberoi , DR SP Singh Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD