Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

न राजद टूटेगा, न घर : राबड़ी देवी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 12 Apr 2019

Last updated on: Apr 12, 2019, 00:00 IST

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को यहां दावा किया कि जनता दल (युनाइटेड) के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर राजद में अपनी पार्टी के विलय सहित विभिन्न प्रस्तावों को लेकर उनके पति और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद से कई बार मिल चुके हैं। तेजस्वी प्रसाद और तेज प्रताप में किसी प्रकार के विवाद से इंकार करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि राजद और उनका घर टूटने वाला नहीं है।बिहार विधान परिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने यहां एक क्षेत्रीय न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि प्रशांत किशोर राजद अध्यक्ष से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कराना चाहते थे।उन्होंने कहा कि अगर प्रशांत किशोर अब इंकार कर रहे हैं, तो वह झूठ बोल रहे हैं।राबड़ी ने कहा है, "हमारे सभी सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी गवाह हैं। प्रशांत किशोर पांच बार 10 सकरुलर रोड स्थित आवास पर पहुंचे थे। इसके अलावा तेजस्वी के पूर्व सरकारी आवास पर भी आए थे।" राबड़ी देवी कहती हैं कि उन्हें हमने घर से बाहर निकाल दिया है।उल्लेखनीय है कि लालू ने अपनी आत्मकथा 'गोपालगंज टू रायसीना माइ पॉलिटिकल जर्नी' में भी दावा किया है कि नीतीश ने महागठबंधन में वापसी के लिए कई बार अपने विश्वासपात्र प्रशांत किशोर को उनके पास दूत बनाकर भेजा था। प्रशांत किशोर ने हालांकि ऐसी किसी मुलाकात से इंकार किया है।राबड़ी ने दोनों पुत्रों तेजस्वी और तेज प्रताप में किसी तरह के विवाद से इंकार करते हुए कहा कि दोनों भाइयों में बातचीत होती है। दोनों एक-दूसरे की बात मानते हैं।राबड़ी ने दावा किया, "जल्द ही तेज प्रताप घर वापस आ जाएगा। वर्तमान में वह सरकारी आवास में रहते हैं। तेज प्रताप को विरोधी लोग भड़का रहे हैं।"लालू प्रसाद के जेल में रहने के विषय में चर्चा करते हुए राबड़ी ने कहा कि बिहार के लोगों को उनकी कमी खलती है। 

 

Tags: RABRI DEVI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD