Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

57 परसेंट रहीं महिला ग्रेजुएट्स

IIHMR University, IIHMR University Convocation 2026, Jaipur
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

जयपुर , 21 Jul 2026

Last updated on: Jul 21, 2026, 18:39 IST

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के कॉन्वोकेशन 2026 में 506 पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी स्टूडेंट्स को डिग्रियां दी गईं। इस बैच में 57 परसेंट महिला ग्रेजुएट्स रहीं। हेल्थ मैनेजमेंट, पब्लिक हेल्थ, फार्मास्यूटिकल मैनेजमेंट, हेल्थ एनालिटिक्स और हेल्थ सिस्टम लीडरशिप जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी इस बदलाव की बड़ी मिसाल है।

लगातार दूसरे साल भी महिला ग्रेजुएट्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा रही। यह हेल्थ मैनेजमेंट एजुकेशन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और लीडरशिप रोल्स में उनकी मजबूत होती मौजूदगी को दिखाता है। कॉन्वोकेशन के चीफ गेस्ट डॉ. जितेन्द्र शर्मा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के चेयरमैन श्री सुदर्शन जैन ने की।

इस मौके पर आईआईएचएमआर के फाउंडर ट्रस्टी डॉ. अशोक अग्रवाल, आईआईएचएमआर के प्रेसिडेंट डॉ. एस. डी. गुप्ता, आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी. आर. सोडानी, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट और एकेडमिक काउंसिल के सदस्य, फैकल्टी, एलुमनाई, पैरेंट्स तथा कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इस साल ग्रेजुएट्स की संख्या में करीब 20 परसेंट की ग्रोथ दर्ज की गई।

साल 2025 में जहां 423 स्टूडेंट्स ने डिग्रियां हासिल की थीं, वहीं इस साल यह संख्या बढ़कर 506 हो गई। यह हेल्थ मैनेजमेंट और पब्लिक हेल्थ एजुकेशन की ओर युवाओं के बढ़ते रुझान को दिखाता है। एनुअल रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी. आर. सोडानी ने कहा ,"हमें खुशी है कि इस साल के ग्रेजुएटिंग बैच ने प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है।

कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 200 से ज्यादा लीडिंग कंपनियों ने हिस्सा लिया। सबसे बड़ा एनुअल पैकेज 35.6 लाख रुपये रहा। हमारे स्टूडेंट्स को देश के 17 राज्यों में हॉस्पिटल्स, फार्मा इंडस्ट्री, मेडटेक कंपनियों, हेल्थ एनालिटिक्स, कंसल्टिंग फर्म्स, डेवलपमेंट सेक्टर और सीएसआर संस्थानों में बेहतरीन करियर ऑपर्च्युनिटीज मिली हैं।"

अपने कॉन्वोकेशन एड्रेस में डॉ. जितेन्द्र शर्मा ने स्टूडेंट्स से कहा, "अगर आप हेल्थ सेक्टर की चुनौतियों को सही नजरिए से देखेंगे, तो बदलाव के अनगिनत मौके मिलेंगे। अपने करियर में सिर्फ सैलरी या प्रमोशन को लक्ष्य न बनाएं, बल्कि जीवन का एक बड़ा मकसद तय करें। कैप्टन विक्रम बत्रा के शब्द 'ये दिल मांगे मोर' हमेशा याद रखें।

ज्यादा जिम्मेदारी उठाने और समाज की सेवा का जज्बा ही आपको एक सच्चा लीडर बनाएगा।" कॉन्वोकेशन में एमबीए (हॉस्पिटल एंड हेल्थ मैनेजमेंट), एमबीए (फार्मास्यूटिकल मैनेजमेंट), एमबीए (हेल्थकेयर एनालिटिक्स), एमबीए (डेवलपमेंट मैनेजमेंट), मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम्स के स्टूडेंट्स को डिग्रियां दी गईं।

सभी कोर्स में एमबीए (हॉस्पिटल एंड हेल्थ मैनेजमेंट) का बैच सबसे बड़ा रहा, जिसमें 226 स्टूडेंट्स ने डिग्री हासिल की। इसके अलावा 13 पीएचडी स्कॉलर्स को पीएचडी की डिग्री दी गई। बेहतरीन एकेडमिक परफॉर्मेंस के लिए यूनिवर्सिटी ने 18 स्टूडेंट्स को प्रतिष्ठित श्री वी. पी. अग्रवाल मेडल से सम्मानित किया। इनमें 9 गोल्ड मेडल और 9 सिल्वर मेडल शामिल रहे। खास बात यह रही कि 18 में से 13 मेडल महिला स्टूडेंट्स ने अपने नाम किए।

 

Tags: IIHMR University , IIHMR University Convocation 2026 , Jaipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD