Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जद (यू) के आने की पहल पर महागठबंधन विचार करेगा : राबड़ी देवी

Listen to this article

5 Dariya News

पटना , 04 Jun 2019

Last updated on: Jun 04, 2019, 00:00 IST

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (युनाइटेड) के महागठबंधन में आने पर कोई ऐतराज नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जद (यू) महागठबंधन में आने की पहल करता है तो महागठबंधन इस पर विचार करेगा।राजद की नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोमवार की रात एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों द्वारा नीतीश के महागठबंधन में शामिल होने के एक प्रश्न के उत्तर में कहा, "अगर नीतीश कुमार महागठबंधन में आने की पहल करते हैं तो महागठबंधन इस पर विचार करेगा।" उन्होंने कहा कि नीतीश के महागठबंधन में आने पर उन्हें कोई ऐतराज नहीं है। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा दी गई इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी शामिल हुए थे। उल्लेखनीय है कि राजद के उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने इससे पहले भाजपा को पछाड़ने के लिए सभी दलों को एक साथ आने की अपील की थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में बिना नीतीश कुमार का नाम लिए कहा, "नीति यही कहती है कि भाजपा को पछाड़ने के लिए सभी को एक साथ आना चाहिए। इसमें कहीं छंटाऊं और चुनने-बिनने की बात नहीं होनी चाहिए।" राजद के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बयान कि, 'नीतीश के महागठबंधन में सभी रास्ते बंद' के विषय में याद दिलाने पर सिंह ने अपने अंदाज में कहा, "कहीं कोई लिखकर दिया है। यह समय की बात है।" उल्लेखनीय है कि राजग में शामिल जद (यू) के केंद्र में सांकेतिक रूप से मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को लेकर नीतीश नाराज बताए जा रहे हैं। इस प्रस्ताव के बाद जद (यू) नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुई। 

 

Tags: RABRI DEVI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD