फिर मुश्किल में लालू यादव: CBI ने 17 ठिकानों पर की छापेमारी.. नौकरी के बदले जमीन लेने का आरोप

Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

फिर मुश्किल में लालू यादव: CBI ने 17 ठिकानों पर की छापेमारी.. नौकरी के बदले जमीन लेने का आरोप

Lalu Prasad Yadav , Patna , Rashtriya Janata Dal , Lalu Yadav CBI Raid, CBI, CBI Raid, Rabri Devi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बिहार , 20 May 2022

Last updated on: May 20, 2022, 00:00 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चारा घोटाले में सजा मिलने के बाद लालू यादव ने काफी वक्त जेल में बिताया। अब जमानत मिली तो अभी भी टेंशन कम नहीं हुई। जेल से बाहर आते ही CBI फिर से लालू के पीछे पड़ गई है। CBI ने लालू के खिलाफ एक नया केस दर्ज किया। इतना ही नहीं लालू और उनकी धर्मपत्नी राबड़ी देवी के करीब 17 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह छापेमारी रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले में की गई है। यानी की लालू पर नौकरी देने के बदले जमीन लेने का आरोप है।

अब लालू यादव के अलावा उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है। इस छापेमारी से RJD कार्यकर्ताओं में काफी रोश है और वह घरने पर बैठ गए हैं, और लालू के चाहने वाले हंगामे पर उतर आए हैं। RJD के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने भी इस छापेमारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि राबड़ी देवी के घर और लालू यादव से जुड़े अन्य स्थानों पर CBI की छापेमारी कहीं नीतीश कुमार को चेतावनी तो नहीं है।  जातीय जनगणना के मुद्दे पर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बढ़ती हुई नजदीकी भाजपा को असहज कर रही है।  छापेमारी के समय का चयन तो इसी ओर इशारा कर रहा है।लालू के ठिकानों पर छापेमारी के बाद सियासी हलचल काफी बढ़ गई है। विरोधियों ने अपने तीखे बायान देने शुरू कर दिए हैं।

जीतन राम मांझी ने रेड और तेजस्वी यादव के लंदन जाने की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाए हैं। मांझी ने ट्वीट कर लिखा है कि घर का भेदी लंका ढाए, मौका देख बाहर उड़ जाए। आपको ये भी बता दें कि कुछ समय पहले मांझी की पार्टी ने यह दावा किया था कि मीसा भारती को RJD का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। लेकिन ये दावा अभी ठंडे बस्ते  में है। छापेमारी के बाद लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट करके विरोधियों पर निशाना साधा है। उन्होंने लगातार 32 ट्वीट करके अपनी नाराजगी जताई है और विरोधियों को जमकर धोया है।

कुछ ट्वीट आप भी पढ़िए- 

ये भी पढ़ें

ये वाला तो काफी मजेदार है-

73 साल के लालू काफी में बड़ी मुश्किलों में जेल वाला समय काटा। वो काफी बीमार रहे जिसकी वजह से उन्हें लंबे समय तक अस्पताल में भी भर्ती रहना पड़ा। चारो घोटाले के 5वें और अंतिम केस में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। लेकिन जेल से बाहर आते ही CBI ने नया केस खोल दिया। अब लालू की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे हैं।  छापेमारी के बीच लालू यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।

इससे पहले भी हुई है रेड

2004 से 2009 तक जब लालू यादव केंद्र में रेल मंत्री थे तब रेलवे रिक्रूटमेंट का एक घोटाला हुआ था। ऐसा उस वक्त आरोप लगा था। लेकिन एक केस भी दर्ज हुआ था। रेलवे की ओर से जो बहाली निकाली गई थी उसमें धांधली को लेकर आरोप लगा था। एबीवीपी की रिपोर्ट के अनुसार ऐसे में कहा जा रहा है कि CBI की टीम इसी सिलसिले में राबड़ी आवास पहुंची है। हालांकि अब तक सीबीआई की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

 

Tags: Lalu Prasad Yadav , Patna , Rashtriya Janata Dal , Lalu Yadav CBI Raid , CBI , CBI Raid , Rabri Devi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD