Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

सभी विश्वविद्यालयों में आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश

Prof Ashim Kumar Ghosh, Haryana, Haryana Governor, Haryana News, Latest Haryana News, Gaurav Gautam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jul 2026

Last updated on: Jul 22, 2026, 11:05 IST

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज चंडीगढ़ स्थित लोक भवन में हरियाणा के खेल मंत्री श्री गौरव गौतम के साथ बैठक कर राज्य में खेल अवसंरचना (स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर) की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित की जाएं ताकि युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।

खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने आज राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने प्रदेश में युवाओं के बीच खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा खेल क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। ओलंपिक की तैयारी के लिए खेल अवसंरचना सुदृढ़ करने पर  बल देते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2036 तक भारत को विश्व की अग्रणी खेल शक्तियों में शामिल करने का संकल्प लिया है।

इस लक्ष्य को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार भी वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश को खेलों के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि खेल विभाग यह सुनिश्चित करे कि प्रदेशभर में, विशेषकर विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में, अत्याधुनिक खेल अवसंरचना विकसित की जाए, ताकि जमीनी स्तर से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और बेहतर प्रशिक्षण मिल सके। 

उन्होंने कहा कि विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाओं एवं निरंतर सहयोग के बल पर हरियाणा के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक तालिका में अग्रणी स्थान बनाए रखना चाहिए।उन्होंने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कम आयु में ही पहचान कर उन्हें व्यवस्थित प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं तथा उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने पर भी बल दिया।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा बना देश की खेल प्रतिभाओं की नर्सरी - गौरव गौतम

श्री गौरव गौतम ने राज्यपाल को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा आज देश में खेलों की नर्सरी के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। यहां के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक, एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है और विश्व पटल पर तिरंगा शान से लहराया है।

 

Tags: Prof Ashim Kumar Ghosh , Haryana , Haryana Governor , Haryana News , Latest Haryana News , Gaurav Gautam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD