Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़

हमने झूठे केस लगाकर अलग-अलग थानों में गिरफ्तार कर रखे गए 70 से 80 लोगों छुड़वाया है- केजरीवाल

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Atishi Marlena, Atishi, Sanjay Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jul 2026

Last updated on: Jul 22, 2026, 11:17 IST

मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दिन भर अस्पताल, अलग-अलग थानों से लेकर जंतर मंतर तक की भागदौड़ की। सबसे पहले, वह सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के साथ आरएमएल अस्पताल पहुंच कर पुलिस के लाठीचार्ज से घायल छात्रों का हाल जाना। 

इसके बाद वह मंदिर मार्ग और संसद मार्ग थाने जाकर गिरफ्तार लोगों को रिहा करवाया। फिर वह जंतर मंतर जाकर धरने पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुबह से हमने झूठे केस लगाकर अलग-अलग थानों में गिरफ्तार कर रखे गए 70 से 80 लोगों छुड़वाया। मोदी सरकार के इशारे पर पुलिस ने लोगों को बुरी तरह डंडे मारे, आंसू गैस के गोले छोड़े और पत्थर बरसाए। अब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नहीं, बल्कि मोदी जी का इस्तीफा होना चाहिए। मोदी हटाओ-देश बचाओ।

अरविंद केजरीवाल ने युवाओं के हिम्मत को सलाम करते हुए कहा कि इन युवाओं ने दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह को ललकारने की हिम्मत की है। सोमवार को पूरी दुनिया ने देखा कि किस तरह से मोदी को इन युवाओं के सामने झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैं अभी घायल लोगों से मिला हूं। पुलिस ने लोगों को बुरी तरह से डंडे मारे हैं, उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और पत्थर बरसाए गए। 

किसी का सिर फोड़ दिया है तो किसी की टांग तोड़ दी है। कई लोगों को फ्रैक्चर आए हैं और बहुत सारे लोगों को गिरफ्तार हुआ है। आज सुबह से मैं खुद एक-एक थाने में जाकर पता कर रहा हूं कि लोग कहां गिरफ्तार हैं। मैं सुबह से लगभग 70-80 लोगों को छुड़वा चुका हूं, जिन्हें झूठे केस लगाकर गिरफ्तार किया गया था।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि ये बच्चे आतंकवादी और एंटी-नेशनल हैं। 

मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि सबसे बड़े आतंकवादी और एंटी-नेशनल आप खुद हैं। ये बच्चे इस देश का भविष्य हैं। आपने पिछले 12 सालों में देश का बेड़ा गर्क कर दिया है। आपसे नीट का एक एग्जाम ठीक से नहीं होता, आप देश क्या चलाएंगे? मुझे लगता है कि अब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नहीं, बल्कि खुद प्रधानमंत्री मोदी का इस्तीफा होना चाहिए। मोदी हटाओ, देश बचाओ।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि आज सुबह-सुबह मोदी जी की पुलिस ने एक प्रेस रिलीज जारी करके धमकी दी है कि जो लोग आंदोलन में आए थे, उन पर केस करेंगे। मैं मोदी जी को चैलेंज करता हूं कि केस करके दिखाएं। युवा केस से बिल्कुल न डरें, आम आदमी पार्टी युवाओं के लिए बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेगी और छुड़ाकर ले आएंगे। मोदी जी ने मुझे भी झूठे केस में जेल भेजा था, लेकिन मैं भी बाहर आ गया। मैं न डरा और न ही टूटा। हमारे युवाओं को भी टूटना या डरना नहीं है, अपने अंदर का डर निकाल दीजिए। जिस दिन डर निकल गया, उस दिन आपको जीतने से कोई नहीं रोक सकता।

अरविंद केजरीवाल ने युवाओं से कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे और देश में एक अच्छा एजुकेशन सिस्टम लागू नहीं होगा, तब तक हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे। आप सब चिंता मत करना, हम आपके साथ हैं। एक तरफ देश के 140 करोड़ लोग हैं और दूसरी तरफ अकेले मोदी हैं। मोदी ने इस देश के लोगों पर हमला बोला है, अब देखना देश के लोग उन्हें कैसे मजा चखाते हैं।

इससे पहले, आरएमएल अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार को जिस बर्बरता से हमला करवाया गया था, उसमें कई बच्चे और पुलिस वाले घायल हुए थे। उनमें से कई घायल बच्चों और पुलिस वालों को यहां आरएमएल अस्पताल में लाया गया था। मैं आज यहां उन सभी घायल लोगों से मिलने के लिए आया था। हमें बताया गया है कि एक बच्ची को छोड़कर बाकी सभी घायल बच्चे और पुलिस वाले डिस्चार्ज हो चुके हैं। 

एक बच्ची आईसीयू में है और उसकी हालत काफी क्रिटिकल है। हमने उसके रिश्तेदारों से बात की और उन्होंने भी बताया कि वह बेहद गंभीर स्थिति में है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह जल्दी स्वस्थ हो और ठीक होकर दोबारा अपने परिवार के बीच लौटे।वहीं, संसद मार्ग थाने पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार से पुलिस ने मोदी सरकार के निर्देश पर जबरदस्त तानाशाही करते हुए लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर झूठे केस दर्ज किए गए हैं और बिना एफआईआर के उन्हें हिरासत में लिया गया है। 

इस वजह से कई बच्चों के माता-पिता और परिवार वाले बहुत चिंतित हैं कि उनके बच्चे आखिर कहां गए। हमने संसद मार्ग थाने की पुलिस से मुख्य रूप से तीन जानकारी मांगी है। पहला, सोमवार के प्रदर्शन से संबंधित किस-किस के खिलाफ कौन-कौन सी एफआईआर दर्ज की गई है, उसकी सूची दी जाए। दूसरा, जितने बच्चे अभी बिना एफआईआर के हिरासत में हैं, वे कहां हैं, किस थाने या किस जेल में हैं, उसकी सूची दी जाए। और तीसरा, क्या एफआईआर दर्ज होने के बाद कोई गिरफ्तारी हुई है? अगर हां, तो उन गिरफ्तारियों की भी सूची दी जाए।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हमने सुबह जो हेल्पलाइन नंबर जारी किया था, उस पर अब तक दो शिकायतें आई हैं और हमने वे दोनों शिकायतें पुलिस को सौंप दी हैं। एक बच्चा गायब है, जिसे उसके माता-पिता ढूंढ रहे हैं। हमने पुलिस को उसका नाम और पूरी जानकारी दे दी है ताकि वे पता करके बताएं कि उसे कहां और किस थाने में रखा गया है।

अरविंद केजरीवल ने कहा कि पुलिस ने मंदिर मार्ग थाने में सोमवार से लगभग 11 बच्चों को हिरासत में रखा हुआ है। हमने पुलिस से पूछा है कि उन्हें क्यों हिरासत में रखा गया है, उन्हें कब छोड़ेंगे या उन पर एफआईआर करके उन्हें गिरफ्तार करेंगे, इसकी पूरी जानकारी दी जाए। इस पर पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वे 2 घंटे के अंदर हमें पता करके बताएंगे।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Atishi Marlena , Atishi , Sanjay Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD