Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर भड़की राबड़ी देवी, कहा, 'योगी आदित्यनाथ को ही बिहार ले आइए'

Rabri Devi, Leader Of The Opposition In Bihar Legislative Council
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 30 Mar 2022

Last updated on: Mar 30, 2022, 00:00 IST

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बुधवार को राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि योगी आदित्यनाथ को ही बिहार ले आइए, किसने रोका है। बिहार विधान परिषद की कार्यवाही में भाग लेने पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि राज्य का कोई भी जिला ऐसा नहीं जहां रोज हत्या, लूट नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ही कमजोर है, अगर सरकार मजबूत रहती तो घटना ही नहीं घटती। उन्होंने कहा सरकार सक्षम होती तो हमलोग मदद भी करते। 

भाजपा विधायकों द्वारा बिहार में योगी मॉडल लागू किए जाने की मांग पर राबड़ी देवी ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार वहां चले जाएं और योगी जी (योगी आदित्यनाथ) को बिहार ले आएं। कौन रोक रहा है। डबल इंजन की सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अफसरों के भरोसे सबकुछ छोड़ दिया है। विधानसभा में शराबबंदी संशोधन विधेयक लाए जाने के संबंध में पूछे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी कभी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कहां है? सब जगह शराब मिल ही रही है। छह साल तो हो गए, हासिल क्या हो गया? उन्होंने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे कुछ भी कर सकते हैं ।

 

Tags: Rabri Devi , Leader Of The Opposition In Bihar Legislative Council

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD