Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मोदी, नीतीश दुष्कर्मियों के संरक्षक : राबड़ी देवी

Listen to this article

5 Dariya News

पटना , 30 Apr 2019

Last updated on: Apr 30, 2019, 00:00 IST

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर मुजफ्फरपुर बालिका आवास गृह में लड़कियों के यौनशोषण मामले को लेकर आड़े हाथों लेते हुए दोनों को दुष्कर्मियों का संरक्षक बता दिया।राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी ने ट्वीट किया, "मोदी और नीतीश तो दुष्कर्मियों के संरक्षक हैं। इस कांड की सीबीआई जांच चल रही है। इन्हें बचाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद जांच अधिकारी को रातों-रात बदला गया और यहां आकर यह फर्जी आदमी प्रवचन दे रहा है। कुछ शर्म बची है कि नहीं। आजतक मोदी इस कांड पर नहीं बोला।" इससे पहले मंगलवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरोधियों के महागठबंधन को महामिलावटी बताते हुए भ्रष्टाचार को लेकर जमकर सियासी हमला बोला था। राबड़ी देवी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "मोदी आज मुजफ्फरपुर में थे। मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड सबको याद होगा, जहां सत्ता संरक्षण में 34 नादान बच्चियों के साथ जनबलात्कार किया गया। दुष्कर्मी, नीतीश और मोदी के मंत्री और नेता थे। लेकिन एक साल से मोदी ने इस घिनौने और जघन्य कांड पर एक बार भी मुंह खोल निंदा नहीं करी।"एक अन्य ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "मोदी बिहार आकर भाषाई आतंक फैला रहे हैं। पद की गरिमा और मर्यादा त्याग सीधे-सीधे गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। ऐसी भाषा तो गली के गुंडों की होती है। विपक्षियों को जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। सुनो मोदी, हर बिहारी नीतीश की तरह डरपोक नहीं होता। बिहार की जनता तानाशाहों की हेकड़ी निकालना जानती है।"

 

Tags: RABRI DEVI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD