Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल

मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - केजरीवाल

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Atishi Marlena, Atishi, Sanjay Singh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jul 2026

Last updated on: Jul 22, 2026, 10:43 IST

सोमवार को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद लाठीचार्ज के बाद झूठे मुकदमे दर्ज कर युवाओं को परेशान करने की हो रही कोशिशों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी उनकी मदद के लिए आगे आई है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद सामने आकर इन बच्चों और उनके पैरेंट्स को कानूनी और मेडिकल सहायता देने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ हुई बर्बरता बेहद शर्मनाक है। मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ आम आदमी पार्टी खड़ी है। आप सब हमारे बच्चे हो। आप बिल्कुल घबराना मत, हम आपके साथ खड़े हैं। ये लड़ाई हम मिलकर लड़ेंगे। लीगल या मेडिकल सहायता के लिए 8588833548 नंबर पर कॉल करें। आम आदमी पार्टी की लीगल और मेडिकल टीम तुरंत मदद करेगी। उन्होंने कहा कि हम आपके लिए अच्छे से अच्छा लीगल टीम उपलब्ध करवाएंगे।

मंगलवार को “आप” मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार को जिस तरह से मोदी सरकार ने हमारे देश के बच्चों और युवाओं पर बर्बरता से हमला किया है, मुझे लगता है कि इतिहास में ऐसा कभी देखने को नहीं मिला। मोदी जी ने तो अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया है। अंग्रेजों ने भी शायद कभी स्वतंत्रता सेनानियों पर इस तरह से लाठीचार्ज या हमला नहीं किया होगा, जिस तरह से मोदी सरकार ने सोमवार को अपने ही देश के बच्चों पर किया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसे अनगिनत वीडियो हैं, जिनमें बच्चे पुलिस के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं और लड़कियां हाथ जोड़ रही हैं, लेकिन पुलिस लगातार उनकी पिटाई कर रही है। कई वीडियो में दिख रहा है कि निहत्थे बच्चों पर बिना किसी उकसावे के हमला किया जा रहा है। मैंने देखा कि दो-तीन पुलिस वाले खड़े हैं और वहां से गुजरने वाले हर बच्चे पर बिना किसी वजह के लाठियां बरसा रहे हैं। कई जगह तो जहां कोई जरूरत ही नहीं थी और केवल 20-25 बच्चे बैठे थे, वहां भी आंसू गैस के गोले छोड़ दिए गए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों पर कई झूठी एफआईआर दर्ज की गई हैं। मैंने सोशल मीडिया पर देखा कि कई माता-पिता लिख रहे हैं कि उनके बच्चे गायब हैं और मिल नहीं रहे हैं। शायद पुलिस उन्हें उठाकर किसी जेल या अज्ञात जगह ले गई है और कोई कुछ बताने वाला नहीं है। इस तरह की क्रूरता आज तक कभी नहीं देखी गई। ऐसा लगता है कि मोदी जी ने जलियांवाला बाग के जनरल डायर को भी पीछे छोड़ दिया है। कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि शायद जनरल डायर की आत्मा ने ही मोदी जी के रूप में जन्म लिया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी थोड़ी देर पहले मोदी सरकार की पुलिस ने एक प्रेस रिलीज जारी करके धमकी दी है कि जिन लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, उन सबके खिलाफ सख्त एफआईआर करेंगे। मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि यह देश आपके पिताजी का नहीं है, यह 140 करोड़ लोगों का है। इस तरह की धमकियां देना बंद कीजिए, नहीं तो देश के लोग आपको ऐसा मजा चखाएंगे कि इतिहास याद रखेगा कि इस देश में एक तानाशाह का क्या हश्र हुआ था।

उन्होंने देश के बच्चों और उनके माता-पिता को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप बिल्कुल चिंता मत करना, हम सब एक साथ हैं। हम आपके बच्चों को कुछ नहीं होने देंगे।अरविंद केजरीवाल ने एक हेल्पलाइन नंबर 8588833548 जारी करते हुए कहा कि अगर किसी को लीगल मदद की जरूरत है, किसी के बच्चे नहीं मिल रहे हैं, बच्चों पर झूठा केस कर दिया गया है या उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, तो वे इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी ने एक लीगल टीम बनाई है जो आपकी मदद करेगी।

अगर जरूरत पड़ी तो देश का बड़े से बड़ा वकील भी आपके बच्चों के लिए खड़ा करेंगे। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। मोदी जी धमकियां अपनी जेब में रखें, यह देश आपकी धमकियों से डरने वाला नहीं है। हम 140 करोड़ लोग एक साथ हैं। आपने इस देश के युवाओं और बच्चों पर हमला करके पूरे 140 करोड़ लोगों पर हमला किया है। अगर किसी को मेडिकल या अन्य किसी भी तरह की मदद चाहिए, तो वे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने के बजाय मैसेज करें। मैसेज मिलते ही हमारी टीम तुरंत संपर्क करेगी और हर संभव मदद पहुंचाएगी।

*मैं किसी कारण से पंजाब था, लेकिन मेरे दोनों बच्चे प्रदर्शन में शामिल होकर युवाओं के साथ चल रहे थे- केजरीवाल*

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग मुझसे पूछ रहे थे कि मैं सोमवार को प्रदर्शन में क्यों नहीं था? मुझे किसी कारण से पंजाब जाना पड़ा था, लेकिन मेरे दोनों बच्चे प्रदर्शन में मौजूद थे। वे 4-5 घंटे तक बाकी प्रदर्शनकारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। जहां आंसू गैस के गोले छोड़े गए, मेरे बच्चे वहीं मौजूद थे। हमारे सभी नेता और पूरी आम आदमी पार्टी वहां मौजूद थी। यह पूरा देश 140 करोड़ लोगों का एक परिवार है। किसी को इन तानाशाहों से डरने की जरूरत नहीं है, हम सब एक साथ हैं और मिलकर लड़ेंगे।

*हमारे देश के बच्चे देशद्रोही नहीं हैं, मोदी जी खुद देशद्रोही हैं- केजरीवाल*

लगातार हो रही एफआईआर और प्रदर्शन को प्रायोजित होने के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह भाजपा वालों का एक तय नैरेटिव है। अगर मोदी जी कहते हैं कि ये बच्चे एंटी-नेशनल थे। मैं कहना चाहता हूं कि मोदी जी, इस देश के सबसे बड़े देशद्रोही आप खुद हैं। अगर वे कहते हैं कि ये बच्चे आतंकवादी थे, तो सबसे बड़े आतंकवादी भी आप ही हैं। यह देश अब आपसे दुखी हो चुका है। बच्चों पर लगाए जा रहे ये सभी आरोप बिल्कुल गलत हैं।

*बच्चों की छोटी की मांग है पेपर लीक बंद करो, मोदी इतना भी नहीं कर सकते, क्यों?- केजरीवाल*

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि ये हमारे बच्चे हैं और ये आपसे आखिर मांग क्या रहे हैं? ये सिर्फ इतना कह रहे हैं कि पेपर लीक कराना बंद कीजिए। एक प्रधानमंत्री होकर भी आप पेपर लीक कराना बंद नहीं कर सकते। या तो आप पूरी तरह बेबस हैं, या फिर पेपर लीक का पैसा आप तक पहुंच रहा है। और इसके बावजूद आप इन्हीं बच्चों को देशद्रोही और आतंकवादी कह रहे हैं।

*पुलिस को खुद अपनी गाड़ी तोड़ने और पत्थर मारने की कई वीडियो वायरल हैं, क्या ये सही है?- केजरीवाल*

एक सवाल के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार को ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें पुलिस बच्चों के ऊपर पत्थर मार रही है। क्या पुलिस का काम पत्थर मारना है? ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें पुलिस अपनी ही गाड़ियां तोड़ रही है और सादे कपड़ों में आकर लाठीचार्ज कर रही है। क्या यह सही है? आप इस तरह के झूठे आरोप लगाकर अपने ही देश के बच्चों को जेल के अंदर डाल देंगे?

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Atishi Marlena , Atishi , Sanjay Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD