Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

साधारण कार्यकर्ता के प्रति प्रधानमंत्री मोदी का अपनापन ही उन्हें असाधारण बनाता है : विनीत जोशी

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Vineet Joshi, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jul 2026

Last updated on: Jul 21, 2026, 18:48 IST

भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी ने कहा कि 17 जुलाई 2026 को जालंधर में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आत्मीय भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह मुलाकात उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय रही। जोशी ने कहा कि वर्ष 1997 से उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सान्निध्य में कार्य करने तथा उन्हें निकट से देखने का अवसर मिला है।

लगभग तीन दशकों की इस यात्रा में उन्होंने प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व की सादगी, कार्य के प्रति अनुशासन, राष्ट्र प्रथम की भावना तथा प्रत्येक कार्यकर्ता के प्रति उनकी आत्मीयता को बहुत करीब से अनुभव किया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री होने के नाते अत्यंत व्यस्त दिनचर्या और अपार कार्यभार के बावजूद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उन्हें देखते ही पहचान लिया।

एक साधारण कार्यकर्ता के प्रति उनका यह अपनापन और आत्मीय व्यवहार ही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। यही कारण है कि वे केवल भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के ही नहीं, बल्कि देश और विदेश में बसे करोड़ों भारतीयों के भी हृदय में विशेष स्थान रखते हैं। जोशी ने कहा कि मोदी जी से होने वाली प्रत्येक मुलाकात उन्हें नई ऊर्जा, नया उत्साह और राष्ट्र सेवा के प्रति और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है।

उनका नेतृत्व प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत करता है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए वे संगठन और राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Vineet Joshi , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD