Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी के कई ठिकानों पर की छापेमारी

Lalu Prasad Yadav , Patna , Rashtriya Janata Dal , Lalu Yadav CBI Raid , CBI , CBI Raid , Rabri Devi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

20 May 2022

Last updated on: May 20, 2022, 00:00 IST

चारा घोटाला मामले में पिछले महीने जमानत पर बाहर आए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। घोटालों से घिरे लालू इस पर रेत डालकर बाहर आने की नाकाम कोशिशों में और भी अधिक उलझते जा रहे हैं। और तो और इस बार सिर्फ लालू ही नहीं, बल्कि उनकी बीवी और बेटी भी अब सीबीआई की कार्रवाई के चपेट में आ गई हैं।

हाल ही में सीबीआई ने रेलवे भर्ती घोटाले के मामले में लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी के कई ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसके चलते सीबीआई की रेड पटना में 17 जगहों और अन्य ठिकानों पर जारी है। लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए भर्ती घोटाला किया गया था, यह छापेमारी उसी मामले में की जा रही है।

उक्त विषय पर जानकारी देते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने देश के अपने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, कू पर यादव और उनके परिवार को भ्रष्टाचार का परिवार करार दिया है। वे कू करते हुए कहते हैं:

लालू यादव और उनका परिवार 'बिहार में भ्रष्टाचार का प्रतीक'
https://www.aninews.in/news/national/politics/sushil-modi-calls-lalu-yadav-his-family-a-symbol-of-corruption-in-bihar20220520130322/



राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने भी पोस्ट शेयर किया है, जिसके माध्यम से वे कहते हैं:

लालू यादव के परिवार पर सीबीआई की छापेमारी राजनीतिक द्वेष के तहत की गई है। लोकतंत्र में आवाज़ उठाना सज़ा नहीं है, लेकिन उस आवाज़ को सुनकर की गई गलतियों को सुधारा जा सकता है।



दरअसल यह कार्रवाई रेलवे भर्ती बोर्ड में हुई गड़बड़ी के मामले में की जा रही है। लालू यादव पर आरोप है कि जब वे केंद्रीय रेल मंत्री थे, तो उन्होंने लोगों को नौकरी देने के लिए उनसे जमीनें ली थीं। रेलवे में नौकरी पाने वाले लोगों के घरों में भी सीबीआई ने छापा मारा है।

पटना में राबड़ी देवी और बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से सीबीआई अलग-अलग कमरों में पूछताछ कर रही है। पूछताछ के लिए 3-3 अफसरों की दो टीमें बनाई गई हैं। वहीं दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर लालू यादव से सीबीआई के एसपी और डीएसपी स्तर के अफसर पूछताछ में लगे हैं। लालू से भर्ती से जुड़ी फाइलों के बारे में पूरी जानकारी ली जा रही है।

लालू ने कहा- "मेरी तबीयत ठीक नहीं है"

 
छापे के दौरान लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई के अफसरों से कहा कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है आप पहले डॉक्टर को बुला लीजिए। इसके साथ ही 2 वकीलों को भी बुलाया गया। पटना में राबड़ी देवी से पूछताछ के लिए महिला आईपीएस अफसर भी पहुँची हैं।

क्या है पूरा मामला

यह मामला रेलवे भर्ती बोर्ड घोटाले से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि 2004 से 2009 के बीच जब लालू रेल मंत्री थे, उस दौरान जॉब लगवाने के बदले में उन्होंने लोगों से जमीन और प्लॉट लिए थे। सीबीआई ने इसी मामले में जाँच के बाद लालू और उनकी बेटी के खिलाफ नया केस दर्ज किया है।

इधर, पटना में सीबीआई की कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हँगामा किया। राजद कार्यकताओं ने छापे को राजनीति से प्रेरित बताते हुए इसके लिए प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छापेमारी की शुरुआत में अफसरों ने लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप को पेड़ के नीचे बैठा दिया था।

चारा घोटाले के डोरंडा ट्रेजरी में 5 साल की हुई थी सज़ा

चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू को 5 साल की सज़ा और 60 लाख रूपए का जुर्माना लगा था। पिछले महीने ही झारखंड हाईकोर्ट से उनको जमानत मिली है। 66 दिन जेल में बिताने के बाद, उन्हें 10 लाख रुपए बॉन्ड के साथ जमानत दी गई है। इसके साथ ही हाई कोर्ट से परमिशन लिए बिना देश छोड़ने और मोबाइल बदलने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

चारा घोटाला मामले पर एक नज़र

चारा घोटाला स्वतन्त्र भारत के बिहार राज्य का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार घोटाला था, जिसमें पशुओं को खिलाए जाने वाले चारे के नाम पर 950 करोड़ रुपए सरकारी खजाने से फर्जीवाड़ा करके निकाल लिए गए थे। सरकारी खजाने की इस चोरी में अन्य कई लोगों के अलावा बिहार के लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र पर भी आरोप लगा था। इस घोटाले के कारण लालू यादव को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा।


 

Tags: Lalu Prasad Yadav , Patna , Rashtriya Janata Dal , Lalu Yadav CBI Raid , CBI , CBI Raid , Rabri Devi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD