Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

प्रेस क्लब के सिपाहियों ने जियो के शेर किए ढेर

प्रेस क्लब व जियो ने ओपनिंग मैच से किया आगाज

Listen to this article

5 Dariya News

कुल्लू , 09 Dec 2018

Last updated on: Dec 09, 2018, 00:00 IST

देवभूमि के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी का शुभारंभ रविवार को हुआ। प्रेस क्लब आफ कुल्लू व जियो टीम के बीच ओपनिंग मैच में भिड़ंत हुई। इस टूर्नामेंट के चीफ गेस्ट समाज सेवी सुमित पंडित रहै और नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक डॉ लाल सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।  प्रेस क्लब आफ कुल्लू ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। इस दौरान जियो ने 86 रनों का लक्ष्य प्रेस क्लब के सामने रखा। प्रेस क्लब कुल्लू ने मात्र 9 ओवरों में ही अपने लक्ष्य को भेदते हुए मैच को अपने कब्जे में किया। इस मैच में जियो की टीम में सुदर्शन ने  सबसे अधिक 20 रन बनाए और जितेंद्र वंसल 19 रन बनाकर आउट हुए। गोपी ने 9 अजय ने 16 व सुभाष ने 4 रन बनाए। प्रेस क्लब ने इस दौरान जियो की आठ विकटें झटकी। जबकि प्रेस क्लब की ओर से असीम राणा ने सबसे अधिक 29 रन व प्रेम ठाकुर 11 रन लेकर नाबाद रहे। मुनीश ठाकुर 12 रन लेकर नाबाद रहे और सुरेश शर्मा मात्र एक रन लेकर रन आउट हुए। 

अजय गगन जेन ने शानदार कैच लिए और प्रेस क्लब को जीत की ओर अग्रसर करवाया। वहीं दलीप मनकोटिया और राजीव नैय्यर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकटें झटकी। उधर कैप्टन संतोष धीमान, उप प्रधान अनिल कांत, रोशन ठाकुर प्रधान प्रेस क्लब धनेश गौतम आदि ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते रहे। इसके अलावा प्रेस क्लब के अन्य खिलाड़ी अजय, क्रिस ठाकुर, भूप सिंह, ललित आदि ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस अबसर पर प्रधान प्रेस क्लब कुल्लू ने बताया कि उन्होंने यह मैच नशा मुक्ति जागरूकता अभियान को समर्पित किया है और उनकी टीम को एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री व नेहरू युवा केंद्र के कमांडेंट डॉ लाल सिंह का सहयोग रहा। मैच जीतने पर चेयरमैन राजीव शर्मा, वाइस चेयरमैन आशीष शर्मा, महासचिव सुमित चौहान चीफ पैट्रन आशेष शर्मा, लीगल एडवाइजर अनिल किमटा, सचिव शालिनी राय, नितिन शर्मा,राजेश शर्मा, मनु शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई दी है।

 

Tags: Press

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD