Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करे मीडिया

Listen to this article

5 Dariya News

पालमपुर , 16 Nov 2018

Last updated on: Nov 16, 2018, 00:00 IST

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर वर्किंग जर्नालिस्ट एसोसिएशन ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में डीएसपी पालमपुर विकास धीमान उपस्थ्ति हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा ने की। कार्यक्रम में रोटरी क्लब, पालमपुर सेवियर, हिम जनकल्याण संस्था और भारत विकास परिषद के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में ‘‘डिजिटल युग में पत्रकारिता आचारनीति और चुनौतियां’’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में सभी समाचार समुहों और इलैक्ट्रोनिक चैनल के संवाददाताओं ने भाग लेकर अपने-अपने सुझाव दिये।डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित करने के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि भारतीय प्रेस परिषद ने ‘‘डिजिटल युग में पत्रकारिता आचारनीति और चुनौतियां’’ एक महत्वपूर्ण विषय तय किया है। उन्होंने कहा कि  इस पर चर्चा के अतिरिक्त हम सभी को बेहद संजीदगी से अमल करने की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के पहरी के रूप में सराहनीय कार्य कर रहें। उन्होंने कहा कि समाज में पत्रकारों की भूमिका बहुत अहम रहती है, क्योंकि पत्रकार लोकहित के मुद्दो को सरकार तक पहुंचाने में सेतु के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने पत्रकारों से सामाजिक कुरीतियों के प्रति भी समाज को जागरूक करने का आहवान किया और नशे के कारोवार में संलिप्त लोगों को बेनकाव करने के लिए आगे आने की अपील की।

परिचर्चा में भाग लेते हुए जिला भाजपा एवं अन्नपूर्णा सोसायटी के अध्यक्ष विनय शर्मा ने भी वर्किंग जर्नालिस्ट एसोसिएशन  द्वारा उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित करने धन्यवाद किया। उन्होंने परिचर्चा में भाग लेते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है तथा कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका की तरह पत्रकारिता की भी समाज के प्रति महत्पवूर्ण और बराबर भुमिका है। उन्होंने कहा कि मीडिया सरकार की योजनाओं और नीतियों को लोगों तक पहुंचाने अहम भुमिका रहती है। मीडिया सरकार और जनता के बीच कड़ी के रूप में कार्य करता है, जिससे सरकार को योजनाओं फीडबैक के अलावा कमियों की जानकारी भी प्राप्त होती है। उन्होंने पत्रकारों से जनहित के मुद्दों को गंभीरता से उठाने की अपील की।कार्यक्रम में रोटरी क्लब पालमपुर के अध्यक्ष चंचल शर्मा, भारत विकास के प्रांतीय अधिकारी कमल सूद, भारत विकास परिषद पालमपुर अध्यक्ष संजय सूद, आठ्या-पाट्या संघ प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र राणा, हिम जनकल्याण संस्था के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, उपाध्यक्ष मोनिका, पीपल्स वायस से रविन्द्र सूद, घुगर पंचायत के उप प्रधान सुनील, कलीन सिटी पालमपुर से सुषमा व शिवाली रिहान, पालमपुर सेवियर्स से शशि चौहान, अजय कबीर, अनूप धीमान, वर्किंग जर्नलिस्ट असोसिएशन के अध्यक्ष जयदीप रिहान, महासचिव मनोज रत्न, सहायक लोक संपर्क अधिकारी अनिल धीमान, जसवंत और कविता उपस्थित रहे।

 

Tags: Press

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD