Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

आईएएनएस के प्रमुख संवाददाता संदीप पौराणिक को मिला माजा कोयने अवार्ड

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मदुरै (तामिलनाडु) , 03 Nov 2018

Last updated on: Nov 03, 2018, 00:00 IST

सामाजिक सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए इंडो एशियन न्यूज सर्विस (आईएएनएस) के मध्य प्रदेश के प्रमुख संवाददाता संदीप पौराणिक और वरिष्ठ पत्रकार भारत डोगरा को यहां सेंटर फॉर एक्सपीरियंसिंग सोशल कल्चरल इंटरैक्शन (सीईएससीआई) द्वारा 'माजा कोयने अवार्ड-2018' सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार समारोह माजा ग्राम में शुक्रवार देर शाम आयोजित हुआ। सीईएससीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कुल तीन श्रेणियों में यह पुरस्कार दिया जाता है, जिनमें सोशल जर्नलिस्ट अवार्ड, सोशल एक्टिविस्ट अवॉर्ड और इंटरनेशनल पीस एक्टिविस्ट अवॉर्ड शामिल हैं। 

माजा ग्राम में आयोजित समारोह में सोशल जर्नलिस्ट अवॉर्ड से भारत डोगरा व संदीप पौराणिक, सोशल एक्टिविस्ट अवॉर्ड से चाको, हेलन विलय शीला और इंटरनेशनल पीस एक्टिविस्ट अवॉर्ड से महिला कार्यकर्ता सर्बिया और पॉल को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एस.सी. बेहार, गांधीवादी के एम.नटराजन, रेवा जोशी, यतीश मेहता, पी.वी राजगोपाल ने सम्मान पाने वालों को प्रशस्ति पत्र, शॉल और 11,000 रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया। सीईएससीआई द्वारा हर साल सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों और सामाजिक संगठनों को यह सम्मान दिया जाता है। यह सम्मान स्वतंत्र फोटोग्राफर माजा कोयने के नाम पर दिया जाता है। माजा कोयने छायाकार के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी थीं। 

 

Tags: Press

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD