Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी: नैना चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डबवाली , 04 Jun 2018

Last updated on: Jun 04, 2018, 00:00 IST

डबवाली की विधायिका नैना सिंह चौटाला ने किसानों द्वारा चलाए जा रहे असहयोग आंदोलन में गांव डबवाली, ओढां व राजपुरा माजरा तीनों जगह धरने में पहुंच कर किसानों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह बड़ी चिंता की बात है कि सबका पेट भरने वाले अन्नदाता को सडक़ों पर उतरना पड़ रहा है। आज किसान की आर्थिक हालात बहुत खराब हो चुकी है। किसानों को फसलों के पूरे दाम नहीं मिल रहे, सरकार समय पर किसान की फसल नहीं तक नहीं खरीद रही। उन्होंने कहा कि इस सबसे साबित होता है कि भाजपा की मौजूदा केन्द्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। जिस कारण किसानों को धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होकर असहयोग आंदोलन चलाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी किसानों के साथ खड़ी है।इनेलो नेत्री ने प्रदेश सरकार को चेताया कि किसानों की मांगें तुरंत प्रभाव से पूरी करे। भाजपा ने लोगों से स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट को लागू करने का वायदा करके प्रदेश व केन्द्र की सत्ता हासिल की है। लेकिन आज भाजपा अपने वायदे को पूरा नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि तुरंत प्रभाव से स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करवाए व किसानों के कर्जे तुरंत प्रभाव से माफ करने सहित किसानों के हित में फैसले ले। इस दौरान विधायिका ने गांव गोदिकां, टप्पी, मसीतां, गंगा आदि गांवों में कई घरों में शोक व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व विधायक डा. सीता राम, हलका प्रधान सर्वजीत मसीतां, नरेन्द्र बराड़, किसान संगठन के जसवीर भाटी, किसान संगठन से लीलाधर बलिहारा, अमृतपाल वाइस चेयरमैन, हरसिमरण बबू सरपंच, मनजीत पन्नीवाला रूलदू और राजबीर डबवाली सहित अनेक इनेलो कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Tags: Naina Singh Choutala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD