Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

300 साला भाई कन्हैया ज्योतिजोत संदेश यात्रा सोमवार को सिरसा पहुंची

विधायक नैना चौटाला ने भाई कन्हैया जैसी मानवतावादी शख्सियत को नमन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 10 Sep 2018

Last updated on: Sep 10, 2018, 00:00 IST

जिला यमुनानगर से आरंभ होकर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होती हुई 300 साला भाई कन्हैया ज्योतिजोत संदेश यात्रा सोमवार को सिरसा पहुंची। बाबा भुम्मणशाह चौक पर डबवाली की विधायक नैना चौटाला व युवा नेता अर्जुन चौटाला ने अपनी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ इस संदेश यात्रा के माध्यम से भाई कन्हैया जैसी मानवतावादी शख्सियत को नमन किया।इस दौरान विधायक नैना चौटाला ने कहा कि भाई कन्हैया मानव सेवा करने वाले ऐसे इंसान थे जिन्होंने हमेशा मानवता को ही अपने जीवन का प्रथम लक्ष्य माना और उसी दिशा में काम किया। उन्होंने बगैर किसी जात-पात और भेदभाव के युद्ध में अपने घायल दुश्मनों को भी पानी पिलाकर मानवता का परिचय दिया। जब गुरु गोविंद सिंह के रक्षकों ने उन्हें पकडक़र गुरु गोविंद सिंह के समक्ष पेश किया और उन द्वारा घायल दुश्मनों को पानी पिलाने की बात बताई तो गुरु गोविंद सिंह ने उनसे इसका कारण पूछा। कारण पूछने पर भाई कन्हैया ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में उन्हें गुरु गोविंद सिंह का अक्स नजर आता है और यही वजह है कि वह बगैर किसी भेदभाव के सभी की समान दृष्टि से सेवा करते हैं। उनकी इस बात से प्रभावित होकर गुरु गोविंद सिंह ने उन्हें घायल की मदद के लिए मरहम और पट्टियां भी दी ताकि वे उनका उपचार कर सच्ची मानवता का परिचय दे सकें।विधायिका श्रीमती नैना चौटाला ने कहा कि ऐसे ही महापुरुषों और मानवता के सच्चे सेवकों से प्रभावित होकर इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने इनेलो शासनकाल में प्रत्येक जिले में भाई कन्हैया की प्रतिमा स्थापित कराई जिनमें से एक प्रतिमा सिरसा में भी स्थिति है। इतना ही नहीं इनेलो सुप्रीमो ने पाकिस्तान से भाई कन्हैया के उन सभी चीजों को हरियाणा में मंगवाया जिनका वे अपने जीवन में प्रयोग करते थे। 

संदेश यात्रा को नमन करने वालों में इनेलो के जिलाध्यक्ष पदम जैन, सिरसा के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, इनेलो महिला विंग की जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट व इनेलो कार्यालय प्रभारी डॉ. हरि सिंह भारी, अमीर चावला, प्र्रदीप मैहता, राम सिंह सैनी, कृष्णा सैनी, ममता सैनी, अंगुरी देवी, कमलेश सिद्व, गीता सैनी, विनोद दडबी, जगजीत सिंह, के.एल लुथरा, के.एल कम्बोज, धर्र्मपाल कायत, अशोक बामनिया, हर्षवर्र्धन, बलबिन्द्र रामगडिया, सुच्चा सिंह, हवा सिंह, ओम प्रकाश, मोहित शर्मा, कमल भाटी, कुलदीप, शामिल थे।इधर, ऐलनाबाद में चौटाला परिवार, श्रीमती नैना चौटाला और श्रीमती कांता चौटाला द्वारा आयोजित की जाने वाली श्री मद्भागवत कथा का आज भव्य क्लश यात्रा के साथ शुभ आरम्भ हुआ। इस क्लश यात्रा में लगभग 4500 महिलाओं ने तलवाड़ा रोड़ बाबा रामदेव मंदिर से नई अनाज मंडी स्थित कथा स्थल तक क्लश यात्रा में भाग लेकर अपनी आस्था जताई। आज की इस क्लश यात्रा में इतनी बड़ी सख्या में श्रद्वालु महिलाओं द्वारा क्लश उठाना अपने आप मेंंं एक अविस्मरणीय रिकार्ड है। उल्लेखनीय है कि चौटाला परिवार प्रति वर्ष ऐलनाबाद में कथा का आयोजन करवाता है। इस बार भी श्री मद्भागवत कथा का आयोजन 10 सितम्बर से 16 सितम्बर तक सायं 3 बजे से 6.30 बजे तक किया जाएगा इस कथा का वाचन प्रसिद्व क था वाचिका देवी चित्रलेखा अपने मुखारविन्द से करेगी।

 

Tags: Naina Singh Choutala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD