Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

खस्ता हाल सडक़ों को लेकर डबवाली की विधायक नैना चौटाला का तंज

...सीएम साहब हाइवे से उतर कर कभी गांवों की ओर भी आया करो

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंद्री, करनाल , 30 Aug 2018

Last updated on: Aug 30, 2018, 00:00 IST

करनाल क्षेत्र में सडक़ों की बदहाली को लेकर डबवाली की विधायिका नैना सिंह चौटाला ने सीएम पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सीएम साहब कभी हाईवे से उतर कर गांव की ओर भी आया करो। आप तो दिल्ली-चंडीगढ़ वाले हाइवे पर चलते हो, आपके राज में सीएम सीटी के गांवों को जोडऩे वाली सडक़ों का क्या हाल है, इसकी खबर तक आपको नहीं है। असली तस्वीर देखनी है तो मुख्यमंत्री जी कभी गांव की ओर रुख करो। जर्जर सडक़ें, जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर, चिकित्सकों से वंचित सरकारी अस्पताल आपकी सरकार के विकास के दावों असली तस्वीर प्रस्तुत करते नजर आएंगे। इनेलो नेत्री बजाज पैलेस में आयोजित हरी चुनरी की चौपाल कार्यकर्ता में उमड़ी महिलाओं को भारी भीड़ को संबोधित कर रही थी।इंद्री में पहुंचने पर विधायिका और महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण का जोरदार स्वागत किया गया। महिलाएं पारम्परिक गीत गाती हुई नैना चौटाला को स्टेज तक ले गई। इस कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में खासा जोश था और महिलाओं की भारी भीड़ के चलते आयोजन स्थल छोटा पड़ गया और महिलाओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बनाए गए स्टेज को खाली करवा कर बैठाया गया।डबवाली की विधायक नैना चौटाला ने सरकार के विकास के दावों को लेकर सरकार पर जम कर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। कानून व्यवस्था के मामले में हरियाणा की भाजपा सरकार पूरी तरह से नकारा साबित हुई है और लगातार महिलाओं पर अत्याचार, बलात्कार, यौन उत्पीडऩ और छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने वायदा किया कि इनेलो की सरकार बनने पर प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ कर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। श्रीमती चौटाला ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि इनेलो की सरकार बनने पर महिलाओं के हक के लिए वह स्वयं हर वक्त उनके साथ खड़ी मिलेंगी।

नैना सिंह चौटाला ने महिलाओं की भारी भीड़ से गदगद कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर हर गरीब की बेटी की शादी में पांच लाख रूपये कन्यादान के रूप में दिए जाएंगे। इतना ही नहीं किसानों के टयूबवैल का बिजली का पूरा बिल माफ होगा और घरेलू बिजली का बिल आधा माफ किया जाएगा।उन्होंने कहा कि रोजगार देने का वायदा कर सत्ता में आई भाजपा अब रोजगार देना तो दूर की बात, सरकार युवाओं से रोजगार छीन रही है और हजारों युवाओं को नौकरी से हटा कर उन्हें घर भेज चुकी है। श्रीमती चौटाला ने कहा कि रोजगार न मिलने के कारण युवा पथभ्रष्ट होकर नशे की तरफ जा रहा है जिसके लिए सीधे तौर पर भाजपा सरकार जिम्मेवार है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से वायदा किया कि इनेलो की सरकार बनने पर हर घर में एक रोजगार दिया जाएगा।श्रीमती नैना चौटाला ने कहा कि जननायक चौ. देवीलाल ने बुजूर्गों को मान-सम्मान देते हुए बुढ़ापा पेंशन रूपी सम्मान पेंशन योजना शुरू की थी। लेकिन पहले कांग्रेस तथा अब भाजपा के राज में यह सम्मान पेंशन अपमान पेंशन बन कर रह गई है। बुजुर्ग महिलाएं एवं पुरुष अपनी पेंशन के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं और घंटों तक बैंकों की लाइन में लगने को मजबूर हैं। उन्होंने घोषणा की कि इनेलो की सरकार बनने पर हर बुजुर्ग के घर अढ़ाई हजार रूपये पेंशन पहुंचाई जाएगी। इनेलो विधायिका ने कहा कि भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के लिए सडक़ों पर अर्धनग्र होकर प्रदर्शन करने वाले भाजपाई आज चुप क्यों हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो सरकार बनने पर पहली कलम से किसानों के कर्र्जे माफ किए जाएंगे एवं उनके ट्यूबवैल का बिल पूरा माफ किया जाएगा।

 

Tags: Naina Singh Choutala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD