Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

नैना चौटाला की हरी चुनरी चौपाल में उमड़ी हजारों महिलाएं

हर गरीब की बेटी की शादी में पांच लाख देंगे कन्यादान-नैना चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहाबाद , 27 Aug 2018

Last updated on: Aug 27, 2018, 00:00 IST

डबवाली की विधायक नैना सिंह चौटाला ने ऐलान किया कि इनेलो की सरकार बनने पर हर गरीब की बेटी की शादी में पांच लाख रूपये कन्यादान के रूप में दिए जाएंगे। इतना ही नहीं किसानों के ट्यूबवैल का बिजली का पूरा बिल माफ होगा और घरेलू बिजली का बिल आधा माफ किया जाएगा।रतिया हलके के साथ साथ पूरे प्रदेश में हर घर में एक व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी। श्रीमती चौटाला सोमवार को रतिया हलके के गांव अयाल्की गांव में आयोजित ‘हरी चुनरी की चौपाल’ में उमड़ी हजारों महिलाओं को संबोधित कर रही थी।अयाल्की गांव में पहुंचने पर नैना चौटाला का महिलाओं ने पारम्परिक ढंग से स्वागत किया। महिलाएं गीत गाती हुई नैना चौटाला को स्टेज तक ले गई। इस कार्यक्रम में दौलतपुर की न्यू सेंचुरी सीनियर सेकंडरी स्कूल छात्राओं ने कन्या भू्रण हत्या व नशाखोरी पर नाटक का मंचन कर महिलाओं को कन्या भू्रण हत्या और नशा रोकने के लिए जागरूक किया।महिलाओं की भीड़ से गदगद इनेलो विधायिका ने कहा कि आज प्रदेश में जंगलराज कायम है। हर रोज महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं लेकिन सरकार के कानों तक जूं तक नहीं रेंगती। भाजपा सरकार में महिलाओं के उत्पीडऩ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इनेलो विधायिका ने कहा कि अब समय आ गया है कि प्रदेश की महिलाएं एकत्रित होकर भाजपा सरकार की इंट से इंट बजाएं। श्रीमती चौटाला ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि इनेलो की सरकार बनने पर महिलाओं के हक के लिए वह स्वयं हर वक्त उनके साथ खड़ी मिलेंगी।

डबवाली की विधायिका ने कहा कि जिस तरह से भाजपा राज में महिलाओं के साथ छलावा हुआ है उसी तरह प्रदेश का युवा वर्ग भी बेहद हताश है। रोजगार देने का वायदा कर सत्ता में आई भाजपा अब रोजगार देना तो दूर की बात, सरकार युवाओं से रोजगार छीन रही है और हजारों युवाओं को नौकरी से हटा कर उन्हें घर भेज चुकी है। श्रीमती चौटाला ने कहा कि रोजगार न मिलने के कारण युवा पथभ्रष्ट होकर नशे की तरफ जा रहा है जिसके लिए सीधे तौर पर भाजपा सरकार  जिम्मेवार है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से वायदा किया कि इनेलो की सरकार बनने पर हर घर में एक रोजगार दिया जाएगा। इनेलो नेत्री ने कहा कि जननायक चौ. देवीलाल ने बुजुर्गों को मान-सम्मान देते हुए बुढ़ापा पेंशन रूपी सम्मान पेंशन योजना शुरू की थी। लेकिन पहले कांग्रेस तथा अब भाजपा के राज में यह सम्मान पेंशन अपमान पेंशन बन कर रह गई है। बुजूर्ग महिलाएं एंव पुरूष अपनी पेंशन के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं और घंटों तक बैंकों की लाइन में लगने को मजबूर हैं। उन्होंने घोषणा की कि इनेलो की सरकार बनने पर हर बुजूर्ग के घर अढ़ाई हजार रूपये पेंशन पहुंचाई जाएगी।इनेलो विधायिका ने कहा कि भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के लिए सडक़ों पर अर्धनग्र होकर प्रदर्शन करने वाले भाजपाई आज चुप क्यों हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो सरकार बनने पर पहली कलम से किसानों के कर्र्जे माफ किए जाएंगे एवं उनके ट्यूबवैल का बिल पूरा माफ किया जाएगा। इस अवसर पर महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, महिला जिला अध्यक्ष सरोज सांगा, बसपा की जिला प्रभारी डा. मीरा नंदा, विद्यारति, परमेशवरी गोदारा, सुशीला सर्राफ, सुमन लता सिवाच, दर्शन कौर, शकुंतला खुबंर, राजेंद्र कौर हड़ौली और कृष्णा सिवाच सहित गठबंधन के अनेकों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Tags: Naina Singh Choutala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD