Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सरकार पूरी तरह से फेल : नैना सिंह चौटाला

इनेलो-बसपा की सरकार बनने पर 15 गांवों में कुटीर उद्योग लगाएंगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नरवाना , 04 Sep 2018

Last updated on: Sep 04, 2018, 00:00 IST

नरवाना हलके के गांव खरल में आयोजित ‘हरी चुनरी की चौपाल’ कार्यक्रम के  दौरान इनेलो विधायिका नैना सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति बिलकुल ढुलमुल रवैया अपना रही है। केवल भाजपा नेताओं के भाषणों और मीडिया तक की महिलाओं को लेकर चिंता व्यक्त की जाती है लेकिन धरातल पर स्थिति बिल्कुल इसके विपरीत है। यहां उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्ता की चाबी महिलाओं के हाथ में हैं। प्रदेश की सत्ता परिवर्तन में महिलाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। प्रदेश के वोट बैंक में से 50 प्रतिशत महिलाओं की हिस्सेदारी है और अगर वो अपनी इस ताकत को पहचानकर सही हाथों में प्रदेश की सत्ता सौंपे तो प्रदेश की तस्वीर व तकदीर बदल सकती हैं।इनेलो नेत्री ने कहा कि महिलाओं पर भाजपा राज में जो जुल्म और अत्याचार बढ़े हैं इनका मुंहतोड़ जवाब देने का समय नजदीक है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में महिला चिकित्सक नहीं हैं और यदि कोई गर्भवती महिला जाती है तो उसका आधार कार्ड के बगैर उनकी डिलीवरी नहीं की जाती। सरकारी स्कूलों में छात्राएं असुरक्षा के माहौल के बीच शिक्षण संस्थाओं में जाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं भाजपा के जंगलराल में पूरी तरह से भयभीत और सुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं और वे सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकीहैं। श्रीमती चौटाला ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि इनेलो की सरकार बनने पर महिलाओं के हक के लिए वह स्वयं हर वक्त उनके साथ खड़ी मिलेंगी। इससे पहले नैना सिंह चौटाला का गांव खरल में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया और एक बेटी द्वारा चालित ट्रैक्टर पर बैठकर सभा स्थल तक लाया गया। 

डबवाली की विधायक नैना सिंह चौटाला ने ऐलान किया कि इनेलो-बसपा की सरकार बनने पर हर गरीब की बेटी की शादी में पांच लाख रुपए कन्यादान के रूप में दिए जाएंगे। इतना ही नहीं किसानों के ट्यूबवैल का बिजली का पूरा बिल माफ होगा और घरेलू बिजली का बिल आधा माफ किया जाएगा। श्रीमती चौटाला ने कहा कि रोजगार न मिलने के कारण युवा पथभ्रष्ट होकर नशे की तरफ जा रहा है जिसके लिए सीधे तौर पर भाजपा सरकार जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि कि इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर हर घर में एक रोजगार दिया जाएगा।श्रीमती नैना चौटाला ने कहा कि जननायक चौ. देवीलाल ने बुजुर्गों को मान-सम्मान देते हुए बुढ़ापा पेंशन रूपी सम्मान पेंशन योजना शुरू की थी। लेकिन पहले कांग्रेस तथा अब भाजपा के राज में यह सम्मान पेंशन अपमान पेंशन बन कर रह गई है। बुजुर्ग महिलाएं एवं पुरुष अपनी पेंशन के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं और घंटों तक बैंकों की लाइन में लगने को मजबूर हैं। उन्होंने घोषणा की कि  सत्ता में आने पर हर बुजुर्ग के घर अढ़ाई हजार रूपये पेंशन पहुंचाई जाएगी और किसानों के कर्र्जे एवं उनके ट्यूबवैल का बिल पूरा माफ किया जाएगा। इस अवसर पर महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, महिला जिला अध्यक्ष सुमित्रा, सुदेश चौपड़ा, रामेहर दनौदा, सुनीता चौपड़ा, कृष्ण राठी, विधायक पिरथी नंबरदार, राजेंद्र लितानी, देसराज माटा, सतीश उझाना, रामधारी नंबरदार, नफेसिंह, ईश्वर नैन, बलकार नैन, वजीर खरल, कश्मीरा, बिटू नैन सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। 

 

Tags: Naina Singh Choutala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD