Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आदमपुर के हितों की लड़ाई लड़ने वाले किसान पुत्र कुरड़ा राम ही विधायक पद के असली हकदार: सुनैना चौटाला

Naina Singh Choutala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आदमपुर , 27 Oct 2022

Last updated on: Oct 27, 2022, 00:00 IST

इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने आदमपुर उप-चुनाव में वीरवार को पार्टी उम्मीदवार कुरड़ा राम नंबरदार ने लिए प्रचार किया। उन्होंने गांव बगला, घुड़साल और झिड़ी समेत आधा दर्जन गावों में प्रचार किया। इस दौरान सभी गावों में इनेलो नेत्री का जोरदार स्वागत किया गया और लोगों की भारी संख्या में भीड़ जुटी, खासकर महिलाएं और युवा बेहद उत्साहित और जोश में दिखे।

इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने वीरवार को प्रचार के दौरान गांवों के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने तीन काले कृषि कानूनों को लागू कर किसान कौम को खत्म करने और उनकी जमीनों को पूंजीपतियों को बेचने मे कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी लेकिन इन कानूनों के खिलाफ पूरे देश का किसान लामबंद हुआ और आंदोलन को मजबूती देने के लिए अपने विधायक पद से इस्तीफा देकर उनका साथ दिया ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने। 

आज भी आदमपुर के किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं और भाजपा उम्मीदवार को उनकी कोई परवाह नहीं है। आज हमें इस बात पर विचार करना बेहद आवश्यक है कि ये उप-चुनाव आदमपुर की जनता पर क्यों थोपा गया। कुलदीन बिश्रोई ने इस्तीफा महंगाई, बेरोजगारी, अव्यवस्था, किसानों को खाद न मिलने के मुद्दे पर नहीं दिया है। 

कुलदीप बिश्रोई ने यह इस्तीफा सिर्फ खुद को और उनके बेटे भव्य बिश्रोई को ईडी और इनकम टैक्स से बचाने के लिए दिया है। कुलदीप बिश्रोई ने विधायक रहते एक बार भी आदमपुर की समस्या को विधान सभा में नहीं रखा यह सब ऑन रिकार्ड है। आज इस बात का प्रदेश के सभी लोगों को पता चल चुका है कि भूपेंद्र हुड्डा ने बाहरी उम्मीदवार जय प्रकाश को इसलिए उप-चुनाव में खड़ा किया है ताकि भाजपा को जिताया जा सके। 

कांग्रेस के उम्मीदवार जय प्रकाश को आदमपुर की जनता से कोई लेना देना नहीं है वो 2009 में चुनाव लडऩे के बाद कभी आदमपुर नहीं आया और इस चुनाव के बाद भी नहीं आऐगा। आज आदमपुर की जनता को यह सोचना पड़ेगा कि उनके हितों की लड़ाई लड़ने वाले किसान पुत्र कुरड़ा राम, जो विधायक बनने के असली हकदार हैं, को वोट देना है या किसान विरोधी कांग्रेस और भाजपा को वोट देना है।

अभय सिंह चौटाला एक सच्चे आदमी हैं और उनका उम्मीदवार कुरड़ा राम नंबरदार किसानों की लड़ाई लड़ता रहा है: जसमेर जी महाराज

जनता कल्याण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसमेर जी महाराज ने इनेलो प्रत्याशी कुरड़ा राम नंबरदार के लिए धुआंधार प्रचार करते हुए सुंडावास, डोभी, खारिया, सलेमगढ़, काबरेल, कुतियांवाली, तेलनवाली, बांडाहेड़ी, बुड़ाक और बालसमंद समेत दस गावों का दौरा किया। जसमेर जी महाराज ने गांव वासियों को अपने संबोधन में कहा कि वो एक संत हैं और हमेशा लोगों को सच्चाई के रास्ते पर चलने की शिक्षा देते हैं। 

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां हमेशा झूठ की राजनीति करती हैं और झूठे वायदे कर भोली भाली जनता का वोट लेते हैं और चुनाव जीतने के बाद जनता को भूल जाते हैं और प्रदेश को लूटने में लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो को उन्होंने समर्थन इसलिए दिया क्योंकि अभय सिंह चौटाला एक सच्चे आदमी हैं और उनका उम्मीदवार कुरड़ाराम नंबरदार किसानों की लड़ाई लड़ता रहा है। 

महाराज के विचार सुनने आए लोगों ने एक सुर में कहा कि सभी संतों पर विश्वास करते हैं और सभी ने आश्वासन दिया कि सभी लोग इस बार किसान पुत्र कुरड़ा राम नंबरदार को ही वोट डोलेंगे।उन्होंने कहा कि आज संत समाज भी ऐसे राजनेता की तलाश में था जिसके साथ मिल कर किसानों, कमेरों के हकों की लड़ाई लड़ सके। 

अभय सिंह चौटाला ने किसानों के लिए विधायक पद से इस्तीफा दिया जिस कारण मजबूर होकर भाजपा को किसान विरोधी तीन काले कृषि कानून वापिस लेने पड़े थे और अब अभय सिंह चौटाला और किसान पुत्र कुरड़ा राम नंबरदार के रूप में यह तलाश पूरी हो गई है और पूरा संत समाज इनेलो के साथ खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि आदमपुर उपचुनाव इनेलो उम्मीदवार भारी मतों से जीतेगा।  

कुरड़ाराम नंबरदार

इनेलो प्रत्याशी कुरड़ा राम नंबरदार ने वीरवार को आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के सिसवाल, मोहब्बतपुर, कोहली और आदमपुर मंडी गांवों में डोर-टू-डोर जाकर लोगों से वोटों की अपील की। इस दौरान लोगों में कुरड़ा राम के प्रति भारी उत्साह दिखाई दिया। नंबरदार ने गांव मोहब्बतपुर के रामपाल और रोहताश, गांव कोहली के रामचंद्र सिवाच, रामानंद नूनिया और आदमपुर मंडी के रणसिंह नूनिया के घर पर जाकर चाय के प्रोग्रामों में शिरकत की और सभी ने तन, मन से नंबरदार को वोट और स्पोर्ट करने का आश्वासन दिया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवार अपने स्वार्थ के लिए और ख़ुद विधायक बनने के लिए खड़े हुए हैं लेकिन आदमपुर हलके के किसानों ने पंचायत करके उन्हें इस चुनाव में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव जीत कर मैं विधायक नहीं बनुंगा बल्कि हलके का हरेक व्यक्ति विधायक बनेगा। 

नंबरदार ने कहा कि बीजेपी द्वारा बनाये गये तीन काले कृषि क़ानूनों और आदमपुर हलके के गावों के खेतों की सिंचाई के लिए बालसमंद में किए गए आंदोलन में एक बार भी बीजेपी और कांग्रेस का प्रत्याशी नहीं आया जबकि एकमात्र अभय सिंह चौटाला ऐसे विधायक थे जो बालसमंद आए और न केवल आंदोलन को समर्थन दिया बल्कि हर संभव मदद का वादा किया। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार इस चुनाव के बाद ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे और मैं आपका अपना चौबीसों घंटे आपके बीच मौजूद रहुंगा।

 

Tags: Naina Singh Choutala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD